BT Gnag : कोटा में सक्रिय हुई बिहार टाइगर गैंग, आधी रात को घर में घुसकर मचाया उत्पात

Kota News in Hindi, कोटा। राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा में एक बार फिर बिहार टाइगर गैंग (बीटी गैंग) सक्रिय होती नजर आ रही है। देर रात को एक युवक का पीछा करते हुए बिहार टाइगर गैंग के गुर्गे एक मकान में घुस गए और जब युवक मकान में नहीं मिला तो बदमाशों ने घर में जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ कर दी। हालांकि इस घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन तोड़फोड़ की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में जरूर कैद हो गई।

Bihar Tiger Gang again active in Kota

जानकारी के मुताबिक कोटा के तलवंडी सेक्टर-बी में द्वारका प्रसाद का मकान है। इसी दौरान तलवंडी के सी सेक्टर निवासी मकान नम्बर 330 में मैस संचालित करने वाला बिहार निवासी आर्यन सिंह उनके मकान में घुस आया तथा बाथरूम में जाकर छुप गया। इसके बाद उसका पीछा करते हुए आधा दर्जन से अधिक बीटी गैंग ( Bihar Tiger Gang ) के गुर्गे हथियारों से लैस उनके मकान में घुसे और जब युवक नहीं मिला तो मकान में तोड़फोड़ कर दी।

Bihar Tiger Gang again active in Kota

साथ ही मकान में मौजूद सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान बदमाशों ने घर के बाहर खड़े स्कूटर, घर के मेन गेट और आरो में तोड़फोड़ कर दी। वहीं तोड़फोड़ की यह पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं जवाहर नगर थाना मपुलिस ने पीड़ित मकान मालिक की शिकायत पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+