वडोदरा में बैठे शख्स ने रिमोट सिक्योरिटी सिस्टम से अपने घर कोटा में रुकवाई चोरी, जानिए क्या है तकनीक?

कोटा, 28 दिसम्‍बर। जमाना आ​धुनिक हो गया है। तकनीक का इस्तेमाल गजब तरीके से हो सकता है। इसका उदाहरण कोटा की आदित्य आवास कॉलोनी में देखने को मिला है। यहां के शख्स ने अपने घर से 587 किलोमीटर दूर बैठे ही चोरी रुकवा दी और यह संभव हुआ रिमोट सिक्योरिटी सिस्टम से।

kota

दरअसल, कोटा की आदित्य आवास कॉलोनी के घर में रविवार देर शाम सूने मकान में चोरी की नीयत से दीवार फांदकर एक युवक अंदर घुस गया। मकान के मालिक एससी अग्रवाल के गुजरात बड़ौदा गए हुए थे, लेकिन उन्होंने ने सीसीटीवी समेत सिक्योरिटी के हाईटेक पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। चोर जैसे ही मकान में घुसा तो मकान मालिक को अलर्ट के साथ रिमोट सिक्योरिटी सिस्टम के जरिये सीसीटीवी फुटेज मोबाइल पर दिख गए।

इस पर उन्होंने तुरंत पड़ोसी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पड़ोसी ने हल्ला किया तो चोर वहां से भाग निकला। नई टेक्नोलॉजी से ना केवल चोरी की वारदात होने से बच गई बल्कि चोरी के प्रयास की यह वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा था किस प्रकार एक चोर बेखौफ होकर सूने मकान को देखकर दीवार फांदकर अंदर प्रवेश करता है।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने देर रात बजरंग नगर पुलिस चौकी पहुंचकर चोरी की वारदात की शिकायत दी। फिलहाल बोरखेड़ा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आदित्य आवास विकास समिति के अध्यक्ष शिव चौधरी ने बोरखेड़ा पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+