Rajasthan : 21 साल की बेटी की मौत के बाद तीये की रस्म वाले दिन परिजन श्मशान घाट पहुंचे तो ये देख रह गए दंग
कोटा, 5 अगस्त। राजस्थान के कोटा जिले के बोरखेड़ा पुलिस थाना इलाके में अजीब मामला सामने आया है। यहां पर 21 वर्षीय युवती के अंतिम संस्कार के बाद उसकी अस्थियां और चिता श्मशान घाट से गायब हो गई। किसी तांत्रिक शक जताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हुआ यूं कि बोरखोड़ इलाके के रमेश मीणा की 21 वर्षीय बेटी मीनाक्षी उर्फ गोलू लंबे समय से बीमार थी। उसका इलाज चल रहा था। अगस्त के उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के श्मशाम घाट में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार सुबह तीये की रस्म थी। परिवार के लोग बेटी की अस्थियां लेने के लिए श्मशान घाट पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां कुछ नहीं मिला। जिस जगह परिजनों ने बेटी का अंतिम संस्कार किया था, वहां उसकी अस्थियां नहीं थी। चिता की राख सहित सहित अस्थियां गायब थीं।
परिजनों ने बेटी की अस्थियां गायब होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास तलाश किया तो रास्ते में कई जगह राख पड़ी हुई मिली। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी तांत्रिक ने तंत्र क्रिया के लिए श्मशाम घाट से युवती की अस्थियां और चिता की राख चुराई होगी। वास्तविकता तो मामले की जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications