Bengal Election 2021 : CM शिवराज सिंह चौहान ने बताई 'DIDI' और 'TMC' की यह अजीब फुल फॉर्म
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में मतदान की घड़ी नजदीक आ गई है। बंगाल की जनता इस बार आठ चरणों में वोट डालेगी। वोटिंग का पहला चरण 27 मार्च से होगा। अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रेल को है। फिर दो मई 2021 मतों की गिनती की जाएगी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में सियासी बयानबाजी
इस वक्त टीएमसी, भाजपा व कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक पार्टियां बंगाल की कुर्सी पर काबिज होने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। बड़े नेताओं की रैलियां व सभाएं भी खूब हो रही हैं। एक-दूसरे पर सियासी बयानबाजी में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही।
Recommended Video

दीदी और टीएमसी की फुल फॉर्म
गुरुवार को मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन चुनावी रैली को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने दीदी और टीएमसी शब्द की फुल फॉर्म अपने ही अनूठे अंदाज में बता डाली।

डी का मतलब डायरेक्टर
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अंग्रेजी में लिखे गए दीदी शब्द में डी का मतलब डायरेक्टर होता है, जो वो हैं। आई मतलब लोगों के प्रति असंवेदनशील। दूसरे डी का मतलब डर फैलाने का काम है और आई का मतलब है एक अयोग्य सीएम।

सोनार बांग्ला को हिंदू मुस्लिम में बांट दिया
शिवराज चौहान ने पश्चिम बंगाल सीएम ममता दीदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 1906 में ब्रिटिश राज में पश्चिम बंगाल का विभाजन हुआ था। अब तुमने सोनार बांग्ला को हिंदू मुस्लिम में बांट दिया।

टीएमसी मतलब टेरर, मर्डर और करप्शन
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की फुल फॉर्म बताते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि टीएमसी मतलब टेरर, मर्डर और करप्शन है। मैं टीएमसी के गुंडों को चेतावनी दे रहा हूं कि जब दीदी 2 मई सत्ता से बाहर होंगी तब उन्हें सबक सिखाया जाएगा और किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। भाजपा इस जंगल राज को जारी नहीं रखने देगी।

मां, माटी और मानुष के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं
शिवराज सिंह चौहान ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि उन्होंने बंगाल की धरती को खून से रंग दिया। ममता बनर्जी को मां, माटी और मानुष के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
-
Bengal Election 2026: ममता की कुर्सी या BJP का राज? SIR, RG Kar-मतुआ समेत ये 5 फैक्टर्स पलटेंगे बंगाल की बाजी -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम












Click it and Unblock the Notifications