ममता बनर्जी का करीबी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, घोटाले का आरोप
कोलकाता। कोलकाता के उद्योगपति और फिल्म प्रोड्यूसर शिवाजी पांजा को इमीग्रेशन विभाग ने कोलकाता एयरपोर्ट पर आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पांजा बांग्लादेश से लौट रहे थे तभी उन्हें एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। पांजा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफी करीबी माने जाते हैं। उनकी गिरफ्तारी भी उस वक्त हुई जब वो ममता बनर्जी के साथ बांग्लादेश दौरे पर से वापस लौट रहे थे। पांजा के खिलाफ आर्थिक घोटाले का आरोप है।

जारी किया गया था लुकआउट नोटिस
आपको बता दें कि आर्थिक घोटाले में कथित भूमिका को लेकर शिवाजी पांजा के खिलाफ 19 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया था। नोटिस के फौरन बाद ही शिवाजी पांजा ममता बनर्जी के साथ बांग्लादेश चले गए थे। पांजा की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली पुलिस की एक टीम कोलकाता पहुंच कर शिवाजी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।
'ब्रांड ममता' में रहा है पांजा का अहम रोल
ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले पांजा का रोल 'ब्रांड ममता' में अहम रोल रहा है। इतना ही नहीं शिवाजी पांजा कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल कमेटी के भी सदस्य हैं। ममता के पेइंटिंग्स के प्रदर्शनी की जिम्मेदारी भी शिवाजी ही संभालते हैं।
बीजेपी ने मांगा जवाब
ममता बनर्जी के करीबी व्यवसायी की गिरफ्तारी के बाद अब भाजपा ने टीएमसी पर निशाना साधा है। भाजपा नेता तथागत राय ने सोशल साइट पर ट्वीट में कहा, 'क्या ममता बनर्जी बताएंगी कि उनके साथ यह व्यवसायी क्यों बांग्लादेश गया था। मुख्यमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए।
North 24 Parganas(WB) : Businessman Shibaji Panja brought to Barrackpore court pic.twitter.com/KiMVTXvrhh
— ANI (@ANI_news) February 22, 2015 











Click it and Unblock the Notifications