भवानीपुर उपचुनाव: ममता बनर्जी ने अचानक किया सोला आना मस्जिद का दौरा, लोगों से की मुलाकात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व भवानीपुर विधानसभा सीट से टीएमसी की उम्मीदवार ममता बनर्जी ने सोमवार को अचानक क्षेत्र की सोला आना मस्जिद का दौरा किया।

कोलकाता, 13 सितंबर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व भवानीपुर विधानसभा सीट से टीएमसी की उम्मीदवार ममता बनर्जी ने सोमवार को अचानक क्षेत्र की सोला आना मस्जिद का दौरा किया। यहां उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें देखने वालों का वहां तांता लग गया। लोग उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद करते नजर आए।

Recommended Video

    Bhawanipur By-Election: Mamata Banerjee ने अचानक किया सोला आना मस्जिद का दौरा | वनइंडिया हिंदी
    Mamata Banerjee

    भवानीपुर विधानसभा सीट ममता बनर्जी के चुनाव लड़ने के कारण चर्चा का विषय बन गई है। वहीं, भाजपा ने भी ममता बनर्जी को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। बीजेपी ने प्रियंका टिबरेवाल को ममता बनर्जी के खिलाफ उतारा है।आज प्रियंका टिबरेवाल ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी भी साथ थे। सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम सीट से हराया था। ममता बनर्जी पहले ही इस सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल कर चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: पराली जलाने से दिल्ली की हवा जहरीली हो जाएगी, केंद्र खेतों में मुफ्त कराए बायो-डीकंपोजर का छिड़काव- केजरीवाल

    2014 में भाजपा में शामिल हुई थीं टिबरेवाल
    प्रियंका टिबरेवाल साल 2014 में भाजपा में शामिल हुई थीं। इसके बाद उन्होंने साल 2015 में निगम का चुनाव लड़ा लेकिन जीत नहीं सकीं। इसके बाद पिछले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ने टिबरेवाल को एंटली सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन यहां भी उन्हें मायूसी हाथ लगी। प्रियंका पेशे से वकील हैं और वह कलकत्ता हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं।

    ममता हारीं तो जा सकती है सीएम की कुर्सी
    बता दें कि यदि ममता बनर्जी उपचुनाव में हार जाती हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ सकती है। क्योंकि ममता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से नंदीग्राम सीट पर हार गई थीं और नियम के अनुसार सीएम पद पर बरकरार रहने के लिए 6 महीने के भीतर उन्हें सदन का सदस्य बनना जरुरी है।
    हालांकि क्योंकि यह ममता बनर्जी की परंपरागत सीट है इसलिए उन्हें यहां हराना दूर की कौड़ी नजर आती है, लेकिन यह राजनीति है भइया यहां कभी भी पासा पलट सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+