ममता बनर्जी का ऐलान, आयुष्मान भारत योजना से पश्चिम बंगाल होगा बाहर
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्र सरकार की फ्लैगशिप आयुष्मान भारत स्कीम से बाहर होने का फैसला लिया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत देश भर के 10.74 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये का हेल्थ केयर मिलता है। इस योजना को पीएम मोदी ने पिछले साल 23 सितंबर को लागू किया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि मेरा राज्य आयुष्मान भारत योजना के लिए 40 प्रतिशत फंड नहीं देगा। अगर केंद्र सरकार को राज्य में अपनी योजना चलानी है तो पूरा फंड देना होगा।

दिलचस्प बात ये है कि पिछले साल पश्चिम बंगाल, बिहार और छत्तीसगढ़ के साथ आयुष्मान योजना का सबसे बड़ा लाभार्थी था. पिछले साल नंवबर तक सरकार ने इस योजना में 798.34 करोड़ रुपये खर्च किये, इसमें से पश्चिम बंगाल को 193.34 करोड़ रुपये मिले।कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इसकी जानकारी दी थी।
इस योजना के लागू होने के कुछ दिन बाद ही पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में 'आयुष्मान भारत योजना' को राज्य की हेल्थ प्रटेक्शन स्कीम 'स्वास्थ्य साथी' में शामिल कर दिया गया था। सरकार ने इसके लिए 40 फीसदी धन भी दिया था, जिसकी वजह से 40 लाख परिवारों को 5 लाख रुपये का हेल्थ कवर मिल रहा था. इसके अलावा राज्य सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ बीमा योजना के अंतर्गत 30 लाख लोगों को 30,000 हजार रुपये का हेल्थ कवर देती है।












Click it and Unblock the Notifications