मालदाः टीएमसी नेता के बेटे का मिला शव, अपहरणकर्ताओं ने मांगे थे 50 लाख रुपये

मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में अपराधियों ने एक टीएमसी नेता के 10 साल के बच्चे का अपहरण कर मौत के घाट उतार दिया। मामले को लेकर मालदा पुलिस ने कहा कि बदमाशों ने 3 दिन पहले बच्चे को अगवा किया था और टीएमसी नेता से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। बीते बुधवार को बच्चे का शव उसके घर से 2 किलोमीटर दूर एक खेत में मिला।

malda tmc leader 10 years old son dead body found after his kidnapping

पुलिस के मुताबिक मृत बच्चे का नाम उमर फारूक है और वह चौथी कक्षा का छात्र था। बच्चे की लाश मिलने के बाद जिले के मोटबारी पुलिस स्टेश के अमलीताला गांव में तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने इस मामले में रशीदुल शेख (18 ) और रमजान शेख (19) नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों गिरफ्तार व्यक्ति मृत बच्चे के चचेरे भाई हैं।

पुलिस ने दावा किया है कि ये घटना पुराने पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। फारूक इलाके के पंचायत सदस्य आएशा बीबी का बेटा था। बीते रविवार की रात को उसे उसके घर के सामने से बदमाशों ने उठा लिया था। वारदात के दौरान 10 साल का फारूक अपने दोस्तों से बात कर रहा था।

इसके तुरंत बाद बच्चे के पिता हफीजुल इस्लाम को एक फोन कॉल आया और उससे 50 लाख की फिरौती मांगी गई। पुलिस का दावा है कि इस मामले की शिकायत मिलते ही वो तुरंत एक्शन में आ गई और बच्चे की बरामदगी की कोशिश करने लगी। इस दौरान साइबर क्राइम यूनिट मोबाइल फोन कॉल के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी।

इस बीच बुधवार को फारूक की डेड बॉडी खेतों में मिली, उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। उसकी बॉडी घर से 2 किलोमीटर दूर एक खेत में मिली, उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बच्चे को मारने का अपराध स्वीकार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+