टीएमसी में रहते महुआ मोइत्रा को कभी टिकट नहीं मिलेगा, इसके लिए उन्हें बीजेपी में आना होगा- सौमित्र खान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को फटकार लगाने की वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा इस अवसर को भुनाने में लग गई है।

कोलकाता, 12 दिसबंर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को फटकार लगाने की वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा इस अवसर को भुनाने में लग गई है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद सौमित्र खान ने शनिवार को कहा कि महुआ मोइत्रा एक सक्षम नेता होने के कारण तृणमूल कांग्रेस से कभी टिकट नहीं ले पाएंगी बल्कि उन्हें दो साल के भीतर भाजपा में शामिल होना होगा।

महुआ मोइत्रा प्रगति कर रही हैं, जो ममता बनर्जी को कतई पसंद नहीं

महुआ मोइत्रा प्रगति कर रही हैं, जो ममता बनर्जी को कतई पसंद नहीं

सौमित्र खान ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टीएमसी में केवल ममता दीदी के भतीजे की जगह पक्की है। महुआ मोइत्रा अच्छा बोलती है, वह प्रगति कर रही हैं, जो ममता को पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि महुआ को चुनाव लड़ना है तो उन्हें दो सालों के बाद बीजेपी में आना होगा और हम इसका इंतजार कर रहे हैं।

ममता कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल करती हैं, उन्हें चुनाव लड़ने का मौका नहीं देतीं

ममता कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल करती हैं, उन्हें चुनाव लड़ने का मौका नहीं देतीं

उन्होंने ने आगे कहा कि वह लंबे समय तक टीएमसी में नहीं रह पाएंगी। अर्पिता भी टीएमसी की एक उम्दा सांसद थी, उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया क्योंकि ममता लोगों का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने कहा कि महुआ को दो सालों बाद भी टिकट नहीं मिलेगा। उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी पार्टी के नेताओं इस्तेमाल करती हैं और उन्हें चुनाव लड़ने का भी मौका नहीं देती हैं।

Recommended Video

    Tmc Chief Mamta Banerjee ने अपनी ही सांसद को खुलेआम क्यों फटकारा ? | वनइंडिया हिंदी
    ममता ने महुआ मोइत्रा को लगाई थी फटकार

    ममता ने महुआ मोइत्रा को लगाई थी फटकार

    उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति टीएमसी में केवल कार्यकर्ता हो सकता है नेता नहीं, क्योंकि ममता किसी उभरते हुए नेता को बर्दाश्त नहीं कर सकतीं और जो टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को पछाड़ने की कोशिश करेगा वो उसे पीछे धकेलने की कोशिश करती हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि महुआ की संसद में एक पहचान है जबकि अभिषेक बनर्जी का संसद में कोई प्रभाव नहीं है। खान ने कहा कि ममता बनर्जी किसी को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती और यही वजह है कि हमने टीएमसी छोड़ दी। यह एक कारण है कि कोई भी टीएमसी में नेता नहीं बन पाएगा। बता दें कि ममता बनर्जी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ममता बनर्जी महुआ मोइत्रा को फटकार लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। ममता कहती हैं कि यह पार्टी तय करेगी कि कौन चुनाव लड़ेगा और कौन नहीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+