सभी दलों के प्रतिनिधि जेल में आकर मेरा हाल देख लें : मित्रा
कोलकाता| पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के चिटफंड शारदा घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए प्रदेश के परिवहन एवं खेल मंत्री मदन मित्रा ने अपने ऊपर लगे उन आरोपों पर निशाना साधा है, जिसमें कहा गया है कि वह जेल में मजे कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि एक सर्वदलीय प्रतिनिमंडल जेल में आकर उनके हाल से अवगत हो सकता है। मित्रा ने यह चुनौती तब दी है, जब एक दिन पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के वकील ने शिकायत की थी कि जेल में उन्हें अनुचित सुविधाएं दी जा रही हैं। इस मामले पर उन्होंने अदालत के हस्तक्षेप की मांग की थी।

अलीपुर जेल में बंद वरिष्ठ तृणमल नेता ने कहा कि यदि आरोप निराधार निकले, तो उनके विरोधियों को मैदान में नाक रगड़नी पड़ेगी।
मित्रा ने कहा, "जिन्हें लगता है कि जेल में मुझे अनुचित सुविधाएं मिल रही हैं, मैं उनका यहां स्वागत करता हूं। सभी पार्टियां यहां एक साथ आकर देख सकती हैं कि मैं किस हाल में हूं।"
उन्होंने कहा, "अगर आरोप निराधार निकले, तो उनके आलोचकों को जनता के सामने नाक रगड़ना पड़ेगा।"
सीबीआई के एक वकील ने न्यायिक दंडाधिकारी एम.के.रॉय की अदालत से कहा कि जेल में मित्रा अनुचित सुविधाओं जैसे मोबाइल फोन, घर का बना खाना और परिवार से मिलने का लाभ उठा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications