कोलकाता की छात्रा 1.13 करोड़ का सोना अंडरवियर में छिपाकर लाई, लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई अरेस्ट
कोलकाता की छात्रा 1.13 करोड़ का सोना अंडरवियर में छिपाकर लाई, लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई अरेस्ट
लखनऊ, अप्रैल 17: खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है। यहां दुबई से आई स्नातक की छात्रा को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आई छात्रा के पास से करीब 2 किलो सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 1.13 करोड़ रुपए है। डिप्टी कमिश्रनर (कस्टम) निहारिका लाखा के मुताबिक, यह किसी महिला यात्री से सोने की अब तक हुई सबसे बड़ी बरामदगी है।

डिप्टी कमिश्रनर (कस्टम) निहारिका लाखा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा ने सोने को अंडरवियर के अंदर सफेद पॉलिथीन में छिपाकर रखा था। बताया कि पुलिस गिरफ्त में आई छात्रा कोलकाता की रहने वाली है और 22 साल की है। वो 2.3 किलोग्राम सोने की तस्करी करने की कोशिश कर रही थी और बीते 13 अप्रैल को दुबई से लखनऊ इंडिगो की फ्लाइट से लौटी थी।
डिप्टी कमिश्रनर कहा कि एक महिला यात्री से तस्करी का सोना बरामद होना बहुत बड़ी कामयाबी है। सोना तस्करी की आरोपी छात्रा को मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीमा शुल्क अधिकरियों ने पुष्टि की कि इस छात्रा को पहली बार लखनऊ में पकड़ा गया था। वह हवाईअड्डे के बाहर इंतजार कर रहे व्यक्ति को सोना सौंपने वाली थी।
दो दिन पहले बंगाल की रहने वाली महिला से हुई थी बरामदगी
बता दें कि दो दिन पहले भी बंगाल की रहने वाली एक महिला से सोने की बरामदगी हुई थी। महिला दुबई से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्टलखनऊ थी। यहां कस्टम की टीम ने जब महिला यात्री की जांच की तो उसके पास से सोने का पेस्ट मिला। इसकी कीमत भी करोड़ में है। कस्टम टीम ने महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications