कोलकाता के इस कॉलेज में मिनी स्कर्ट पहन कर आए तो नहीं मिलेगी एंट्री
कोलकाता। कोलकाता के जान-माने कॉलेज स्कॉटिश चर्च कॉलेज छात्रों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित कर दिया है। कॉलेज ने कैंपस के भीतर गोल गले की टीशर्ट और छोटी और कटी हुई स्कर्ट्स पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

कॉलेज ने नोटिस जारी कर कहा है कि कॉलेज पहनकर आने वाले परिधानों से सीखने के माहौल की गंभीरता और महत्व परिलक्षित होना चाहिए, इसीलिए परिसर में छात्रों की पोशाक उसी के मुताबिक होने चाहिए।
कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को अपरंपरागत और साधारण पोशाक में कॉलेज आने का आदेश दिया है। खासकर टी-शर्ट्स, टॉप्स और छोटे स्कर्ट पर बैन लगा दिया गया है। कैंपस में केवल पूरी लंबाई वाली पतलून और घुटनों तक लंबी स्कर्ट्स पहनकर ही छात्र कॉलेज आ सकते हैं। कॉलेज के इस नोटिस पर विरोध भी शुरु हो गए हैं। लोग इसे फरमान बता रहे हैं। उनके मुताबिक ये कॉलेज के सत्तावादी रवैये को दर्शाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
