सांप के खतरनाक जहर के साथ 4 गिरफ्तार, कीमत 250 करोड़

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल स्थित जलपाईगुड़ी स्थित बेलकोवा में वन विभाग के अधिकारियों ने 4 लोगों को सांप के विष के साथ पकड़ा है। विष की कीमत करीब 250 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

kolkata

पुलिस के मुताबिक बड़े स्तर पर पर सांप के विष की तस्करी की जानकारी के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने फूलबाड़ी के इन तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा।

पुलिस ने जानकारी दी कि तस्करों के खिलाफ इस अभियान का नेतृत्व रेंजर संजय दत्त ने किया। इस कार्रवाई में सुजय दास, विपुल सरकार, पिंटू बंदोपाध्याय व अमल नूबिया को गिरफ्तार किया गया है।

kolkata

हथियार भी हुए बरामद

तस्करों ने बताया कि ये विष फ्रांस से बांग्लादेश लाए गए। इन तस्करों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस को शक है कि ये किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े हुए हो सकते हैं।

गौरतलब है कि बीते साल जून में भी वन विभाग के अधिकारियों ने सिलीगुड़ी से ही 6 लोगों को कोबरा के विष के साथ गिरफ्तार किया था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 100 करोड़ रुपए बताई गई थी।

इस बार की गई कार्रवाई में 5 प्लास्टिक के कंटेनरों में विष पाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+