कोयला घोटाला: तस्करों की धरपकड़ के लिए सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में 13 ठिकानों पर की छापेमारी
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) एक कथित कोयला चोरी मामले में आरोपी तस्करों की धरपकड़ के लिए पश्चिम बंगाल के लगभग 13 स्थानों पर शुक्रवार को तलाशी अभियान चलाया।
कोलकाता। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) एक कथित कोयला चोरी मामले में आरोपी तस्करों की धरपकड़ के लिए पश्चिम बंगाल के लगभग 13 स्थानों पर शुक्रवार को तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के मुताबिक बंगाल में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय कोयला तस्करों की तलाश की जा रही है। तस्करों की तलाशी के लिए सीबीआई ने पुरुलिया, बांकुरा, बर्दवान और कोलकाता में छापामारी की।

तलाशी अभियान के तहत रैकेट के सरगना अनूप मांझी के सहयोगी जॉयदेब मंडल की कंपनी अमिया स्टील प्राइवेट लिमिटेड के कोलकाता और बांकुरा स्थित परिसरों में भी तलाशी ली गई।
गौरतलब है कि सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में मांझी उर्फ लाला, ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के महाप्रबंधक अमित कुमार धर (तत्कालीन कुनुस्तोरिया क्षेत्र, अब पांडवेश्वर क्षेत्र) और जयेश चंद्र राय (काजोर क्षेत्र) के अलावा ईसीएल के सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, क्षेत्र सुरक्षा निरीक्षक, कुनुस्तोरिया धनंजय राय और और एसएसआई और सुरक्षा प्रभारी (काजोर क्षेत्र) देबाशीष मुखर्जी के खिलाफ इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की थी।
मांझी पर आरोप है कि वह कुनुस्तोरिया और कजोरा क्षेत्रों में ईसीएल की लीजहोल्ड खदानों से अवैध खनन और कोयले की चोरी में शामिल था। सीबीआई ने विश्वसनीय स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की थी। स्रोतों के हवाले से कहा गया था कि ईसीएल के लीजहोल्ड क्षेत्र में ईसीएल, सीआईएसएफ और रेलवेज के अधिकारियों की मिलीभगत से कोयले का अवैध उत्खनन और चोरी की जा रही है।
-
Bangladesh Bus Accident: पद्मा नदी में गिरी बस, 23 लोगों की मौत, आखिर कैसे हुआ हादसा? देखें भयावह Video -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications