दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए बाबुल सुप्रियो और उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

कोलकाता, अप्रैल 25: कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में लगातार लोग आ रहे हैं। अब केंद्रीय मंत्री और कोलकाता के टॉलीगंज से बीजेपी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो के संक्रमित होने की खबर मिली है। बाबुल सुप्रियो के साथ उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं, जिसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट कर दी है। केंद्रीय मंत्री दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं।

Babul Supriyo

अपने ट्वीट में बाबुल सुप्रियो ने बताया कि मैं दूसरी बार पॉजिटिव हुआ हूं। साथ ही उन्होंने कहा है कि दुखी की बात है कि 26 अप्रैल को आसनसोल में अपना वोट नहीं डाल सकूंगा। इसके साथ ही उन्होंने टीएमसी पर हमला करते हुए लिखा कि 26 अप्रैल को वोटिंग के लिए मुझे सड़क पर उतरने की जरूरत थी, जहां टीएमसी के गुंडों ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव में बाधा डालने के लिए आतंक फैला रखा है।

वहीं अपने दूसरे ट्वीट में बाबुल सुप्रियो ने लिखा कि मैंने टीएमसी की टेरर मशीनरी को 2014 से ही अच्छे से संभाला है। उन्होंने लिखा कि मैं अपने रूम से ही अपना कर्तव्य निभाउंगा और अपने प्रत्याशियों की मानसिक रूप से हर जगह मदद करूंगा, जिससे 9 में से 9 सीटें जीती जा सकें।

आपको बता दें कि सातवें चरण के तहत बंगाल में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। यहां 34 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं देश के साथ-साथ बंगाल में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है, जिसके चलते चुनाव आयोग ने रोड शो से लेकर बाइक रैली पर बैन लगा दिया है। वहीं बड़ी रैलियों भी बंगाल के आखिरी चरण में बंद हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+