समाजवादी पार्टी में मची कलह के बीच बिना कुछ कहे निकल गए अमर सिंह
समाजवादी पार्टी में मची कलह पर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किए तो वो अमर सिंह कुछ भी नहीं बोले और गाड़ी में बैठकर चलते बने।
कोलकाता। समाजवादी पार्टी में मची कलह पर कुछ भी बोलने से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह ने मना कर दिया। कोलकाता एयरपोर्ट से बाहर आते हुए जब पत्रकार ने समाजवादी पार्टी में मची कलह पर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किए तो वो अमर सिंह कुछ भी नहीं बोले और गाड़ी में बैठकर चलते बने।

आपको बताते चलें कि समाजवादी पार्टी में मची कलह को लेकर अमर सिंह को भी दोषी ठहराया जा रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समर्थक गुट जहां अमर सिंह के खिलाफ नारेबाजी के साथ-साथ पोस्टर और पुतले जला रहा है। वहीं मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को अपना भाई बताया है। मुलायम ने साफ किया है कि उन्हें जेल जाने से अमर सिंह ने ही बचाया।












Click it and Unblock the Notifications