Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए इस वेडिंग सीज़न में ऑनलाइन Personal loan को सिक्योर करने का तरीका

नई दिल्ली। हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण के नतीजे बताते हैं कि, गत वित्त-वर्ष लोन हेतु आवेदन करने वाले 10 में से 2 युवा भारतीयों ने अपनी वेडिंग की फाइनैंसिंग के लिए लोन लिया था। इस ट्रेंड से यह संकेत मिलता है कि, नई पीढ़ी के युवा अपनी ज़िंदगी के सबसे बड़े दिन को शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। साथ ही यह ऑनलाइन Personal loans की व्यापक पहुंच को भी दर्शाता है।

वेडिंग सीज़न ऑनलाइनPersonal loan सिक्योर करने का तरीका जानें

बजाज फिनसर्व जैसी लोन देने वाली कंपनियां, शादी-विवाह के लिए Personal Loans या marriage loans के माध्यम से पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराती हैं। इसका मतलब है कि, आप अपनी बचत का इस्तेमाल शादी के अन्य खर्चों को पूरा करने में कर सकते हैं। इसके अलावा, ऑनलाइन प्रावधानों के सरल होने की वजह से आप चुटकियों में आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यहां संक्षेप में बताया गया है कि, आप इस वेडिंग सीज़न में ऑनलाइन Personal loan को कैसे सिक्योर कर सकते हैं।

लोन देने वाली कंपनी के पात्रता मानदंडों को पूरा करें
किसी भी कंपनी में Marriage loan हेतु आवेदन करने से पहले, निर्धारित किए गए पात्रता मानदंडों पर अच्छी तरह ग़ौर करें। इस तरह मंजूरी नहीं मिलने की संभावना ख़त्म हो जाती है और आपको समय पर धनराशि जरूर मिलती है। हर कंपनी द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड एक-दूसरे से अलग होते हैं, लेकिन यहां उन सामान्य शर्तों के बारे में बताया गया है जिसे Marriage loan हेतु आवेदन करते समय पूरा करना आपके लिए जरूरी है।

निर्धारित उम्र: लोन देने वाली कंपनियां इसका निर्धारण यह सुनिश्चित करने के लिए करती हैं कि, आगे कुछ सालों तक आपकी नौकरी की उम्र ख़त्म नहीं हो रही है, क्योंकि इससे लोन चुकाने की गारंटी बढ़ जाती है। उदाहरण के लिए, बजाज फिनसर्व से Personal Loan for Wedding प्राप्त करने के लिए, आपकी उम्र 23 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

मासिक वेतन/ आय: लोन देने वाली कंपनियां इस बात पर विशेष ध्यान देती हैं कि आपका ऋण-आय अनुपात सीमा के भीतर हो। इसके अलावा, न्यूनतम वेतन के मानदंडों से लोन देने वाली कंपनियां यह सुनिश्चित करती हैं कि आप लोन आराम से चुका पाएंगे। हालांकि, यह मानदंड हर शहर के लिए अलग-अलग है। उदाहरण के लिए, अगर आप लखनऊ में रहते हैं तो आपका मासिक वेतन कम-से-कम 25,000 रुपये होना चाहिए, और अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आपकी मासिक आय कम-से-कम 35,000 रुपये होना चाहिए।

रोजगार का प्रकार: प्रायः केवल पैसे कमाना पर्याप्त नहीं होता है, बल्कि आपके पास आमदनी का स्थायी जरिया होना चाहिए। चूंकि लोन चुकाने के लिए आपको लंबी समयावधि का विकल्प दिया जाता है, इसलिए लोन देने वाली कंपनियां किसी प्रतिष्ठित संगठन, एमएनसी अथवा किसी सार्वजनिक या निजी कंपनी में नौकरी करने वालों को प्राथमिकता देती हैं।

CIBIL स्कोर: Marriage loan के लिए कलैटरल की जरूरत नहीं होती है, इसलिए आपके CIBIL स्कोर पर ज़्यादा ज़ोर दिया जाता है। 750 या इससे ज्यादा का स्कोर आदर्श माना जाता है, और आपको सुविधाजनक personal loan rates पर आर्थिक सहायता पाने में मदद मिल सकती है। स्कोर कम होने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन ऐसी स्थिति में आपको कम राशि या अधिक ब्याज दर के लिए समझौता करना पड़ सकता है। अगर आपका स्कोर 700 से कम है, तो आप आवेदन करने से पहले इसे बेहतर बनाने पर विचार कर सकते हैं।

अपने आवेदन के समर्थन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों को एकत्र करें
दस्तावेज़ों से आपकी पात्रता प्रमाणित होती है और इसलिए सभी दस्तावेज़ों को सही ढंग से प्रस्तुत करना बेहद जरूरी है, आवेदन प्रक्रिया में कोई विलंब ना हो। यह भी लोन देने वाली कंपनियों की विशिष्ट आवश्यकता है, इसलिए आपके द्वारा चुने गए वित्तीय संस्थानों द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेज़ भी अलग-अलग होते हैं। सामान्य रूप से आवश्यक दस्तावेजों को समझने के लिए, बजाज फिनसर्व के पास आवेदन करने के लिए अनिवार्य दस्तावेज़ों पर एक नज़र डालें।

* KYC दस्तावेज़
* कर्मचारी आईडी कार्ड
* पिछले 2 महीनों की सैलरी स्लिप
* पिछले 3 महीनों का सैलरी अकाउंट स्टेटमेंट

लोन देने वाली कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें
पात्रता मानदंडों को पूरा करने और सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को एकत्र करने के बाद, आप आसानी से Marriage loans के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप बजाज फिनसर्व से फाइनैंस कराना चाहते हैं, तो नीचे दी गई छोटी और बेहद सरल प्रक्रिया का पालन करें।

* ऑनलाइन फॉर्म में अपनी निजी जानकारी, रोजगार और आर्थिक स्थिति का विवरण दर्ज करें
* personal loan EMI calculator का उपयोग करते हुए लोन की राशि और समयावधि का चयन करें
* बजाज फिनसर्व के प्रतिनिधि द्वारा संपर्क किए जाने पर आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें
* वेरीफिकेशन के बाद, धनराशि 24 घंटे में आपके बैंक खाते में वितरित कर दी जाती है

अब तो आप जान चुके हैं कि शादी की योजना बनाने में marriage loans किस तरह से आपकी आर्थिक चिंताओं को कम कर सकते हैं, तो बजाज फिनसर्व के साथ बेहद आसान शर्तों पर 25 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त करने के लिए आज ही आवेदन करें। बजाज फिनसर्व आपको इस भव्य आयोजन पर होने वाले खर्च को 60 महीने तक की अवधि में बाँटने की अनुमति देता है, तथा ज्यादा फ्लैक्सिबिलिटी के लिए फ्लेक्सी लोन सुविधा भी प्रदान करता है।

इसकी मदद से आप जरूरत पड़ने पर आप स्वीकृत राशि से कई बार पैसे निकाल सकते हैं, जबकि आपको केवल निकाली गई राशि पर ब्याज का भुगतान करना पड़ता है। इसके अलावा, इस सुविधा से आपको पुनर्भुगतान की समयावधि में केवल शुरुआती किस्तों पर ब्याज के भुगतान की अनुमति मिलती है, और इस तरह अपनी मासिक व्यय को 45% तक कम कर सकते हैं। इसके अलावा, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को कारगर और तीव्र बनाने के लिए, आप बजाज फिनसर्व से अपने लिए प्री-अप्रूव्ड ऑफर की जांच कर सकते हैं। इस तरह आपको तुरंत मंजूरी मिल जाती है और आप कस्टमाइज़्ड marriage loan प्राप्त कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+