​भाजपा नेता गिरिराज सिंह बोले- बंगाल सरकार कटमनी पर और केरल की सरकार चलती है कमीशन मनी पर

तिरुवनंतपुरम। बिहार के सत्तारूढ़ दल भाजपा के नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह केरल पहुंचे। जहां गिरिराज सिंह ने तिरुवनंतपुरम में केरल विधानसभा चुनाव-2021 के लिए अपनी पार्टी का प्रचार किया और विरोधी दलों पर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कहा, "बंगाल की सरकार कटमनी पर चलती है। उसी तरह केरल की सरकार कमीशन मनी पर चलती है। हमें लोगों ने बताया कि यहां कोई प्रोजेक्ट तब तक सफल नहीं होता, जब तक कमीशन नहीं दिया जाए।"

Kerala Assembly Elections 2021 : Union Minister Giriraj Singh in Thiruvananthapuram, targets on kerala govt

तिरुवनंतपुरम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के दौरे से पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी केरल आए। राजनाथ सिंह ने पंबाडी में रोड शो का नेतृत्व किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने रोड शो का नेतृत्व करते हुए कहा कि, केंद्र सरकार की नीति इस बात को सुनिश्चित करना है कि सभी को समान न्याय मिले। राजनाथ ने कहा कि, केरल की जनता सियासी विकल्प की तलाश में है। और मैं स्पष्ठ कहे देता हूं कि बीजेपी तुष्टिकरण की नीति में विश्वास नहीं करती। हमें समर्थन दीजिए। हिंसा मुक्त प्रदेश बनेगा। सबका साथ सबका विकास होगा।

Kerala Assembly Elections 2021 : Union Minister Giriraj Singh railly in Thiruvananthapuram

'लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाएंगे'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, अब तक जैसा शासन रहा है, उससे उक्ताई केरल की जनता एक नए सियासी विकल्प की तलाश में हैं। बीजेपी सबसे अच्छा विकल्प है, क्योंकि जनता को एलडीएफ और यूडीएफ के बजाए नई सरकार चाहिए। अगर यहां बीजेपी सत्ता में आई तो हम हरियाणा और उत्तर प्रदेश की तरह यहां भी "लव जिहाद के खिलाफ कानून" बनाएंगे।'

Kerala Assembly Elections 2021 : Union Minister Giriraj Singh railly in Thiruvananthapuram

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+