यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद ने BJP को दी चेतावनी, कहा-आरक्षण नहीं तो वोट नहीं, 9 नवंबर से करेंगे प्रदर्शन

यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी को दी चेतावनी, कहा- आरक्षण नहीं तो वोट नहीं, 9 नवंबर से करेंगे प्रदर्शन

कौशांबी, 07 नवंबर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले निषाद समाज पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को चेतावनी देते हुए बड़ा ऐलान किया है। संजय निषाद के इस ऐलान के बाद बीजेपी और निषाद समाज पार्टी के गठबंधन पर भी असर पड़ सकता है। दरअसल, संजय निषाद ने कौशांबी में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'आरक्षण की मांग को लेकर बीजेपी का समर्थन किया था, लेकिन अभी तक उन्हें आरक्षण नहीं मिला है।'

Sanjay Nishad says People from my community will not vote till reservation is given

निषाद समाज पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने रविवार को कौशांबी में न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा,

मेरे (निषाद) समुदाय के लोग तब तक भाजपा को वोट नहीं देंगे जब तक आरक्षण नहीं दिया जाता। तो अब यह भाजपा सरकार का कर्तव्य है कि वह अपना वादा पूरा करे। 9 नवंबर से हम हर जिले में धरना प्रदर्शन करेंगे। बीजेपी ने वादा पूरा नहीं किया तो इसका असर गठबंधन पर होगा।

इतना ही नहीं, संजय निषाद ने कहा कि 21 नवंबर को विश्व मछुआ दिवस पर निषाद पार्टी लखनऊ के रमाबाई मैदान में समाज की ताकत दिखाने को विशाल रैली करेगी। उन्होंने कहा कि वह आरक्षण रैली और रथ यात्रा लेकर निकलने वाले हैं। यह यात्रा समाज को जगाने के लिए है। पहले उनका समाज बेहोश था, फिर होश में आया और अब जोश में आ गया है। चुनाव के पहले बीजेपी ने वादा किया था कि मल्लाह को मझवार का सर्टिफिकेट दे देंगे।

कहा कि 1961 की गिनती में 70 लाख थे। पिछली सरकारों ने 3 हजार कर दिया है। समाज ने सपा, कांग्रेस, बसपा और भाजपा को देखा है। समाज ने आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा का समर्थन किया था ताकि कलम से काट कर उनका आरक्षण खत्म न कर दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+