Kaushambi : पुलिस पर पथराव में चौकी इंचार्ज का फटा सिर, अवैध निर्माण कार्य रोकने पर मचा बवाल

अवैध निर्माण की सूचना पर पहुँचे चौकी इंचार्ज पर ही आरोपियों द्वारा हमला कर दिया गया। इस हमले में चौकी इंचार्ज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर सीओ कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे

Kaushambi sub inspector injured in stone pelting on the police illegal construction work up news

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमे अवैध निर्माण की सूचना पर पहुँचे चौकी इंचार्ज पर ही आरोपियों द्वारा हमला कर दिया गया। इस हमले में चौकी इंचार्ज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर सीओ कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे, जिसके बाद घायल चौकी इंचार्ज को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जा सका। पुलिस ने हमले के मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Kaushambi sub inspector injured in stone pelting on the police illegal construction work up news

पुलिस पर जमकर किया पथराव
दरअसल, पूरी घटना कौशाम्भी ज़िले के करारी थाना क्षेत्र के अर्का महावीरपुर गांव की है। जहाँ गांव के रहने वाले संतोष कुमार सरोज का गांव के ही वेद प्रकाश शुक्ला, पिन्टू शुक्ला और विनोद कुमार से ढाई विश्वा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जानकारी अनुसार सोमवार की देर रात अंधेरे में संतोष कुमार सरोज जबरन निर्माण कार्य करवा रहा था। तभी विपक्षी ने करारी पुलिस को कोर्ट के स्टे के बावजूद रात के अंधेरे में निर्माण कार्य कराए जाने की सूचना दी।सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज अर्का महावीरपुर अजीत कुमार उपाध्याय मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने लगे। मगर अचानक वहां मौजूद संतोष कुमार सरोज उनकी बेटी पूजा और नीलम समेत अन्य लोगों ने चौकी इंचार्ज पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा पुलिस पर जमकर पथराव किया गया। जिसमें चौकी इंचार्ज अजीत कुमार उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गए।

Kaushambi sub inspector injured in stone pelting on the police illegal construction work up news

Recommended Video

    कौशाम्बी: जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1066 मरीजों का हुआ इलाज, खबर देखें उठाएं लाभ

    चौकी इंचार्ज का सिर फटा
    पुलिस पर हमले की सूचना मिलते ही सीओ मंझनपुर योगेंद्र कृष्ण नारायण को मिली तो वह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चौकी इंचार्ज अजीत कुमार उपाध्याय को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग में संतोष और उसकी बेटी पूजा भी मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद हमले के मुख्य आरोपी संतोष कुमार सरोज और उनकी बेटी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंचे और घायल चौकी इंचार्ज से मिलकर उनका हालचाल जाना।
    तीन लोगों किया को गिरफ्तार
    एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अर्का महवीरपुर गांव में अवैध निर्माण कार्य की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे थे। जहां आरोपियों द्वारा उन पर ईट पत्थर से हमला कर दिया गया है। जिससे चौकी इंचार्ज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+