दर्दनाक हादसा: कौशांबी में छत्तीसगढ़ के कांवड़ियों से भरी पिकअप कंटेनर से टकराई, तीन की मौत, 17 घायल
Kaushambi, Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ के रहने वाले कावड़ियों को लेकर एक पिकअप सवार जा रहा था। इसी दौरान सड़क के किनारे खड़े कंटेनर से पिकअप की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान पिकअप में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हो गए जिसमें 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद स्थानीय लोग वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के साथ ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी घटना स्थल पर पहुंच कर जायाजा लिए।
वहीं हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा इस हादसे में करने वाले तीनों कावड़ियों की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा उनके परिजनों को सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
सुबह 6 बजे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि सभी कांवरिया छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। पिकअप में सवार होकर सभी लोग वृंदावन दर्शन करने गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। लौटते समय कांवरिया कौशांबी के सैनिक कोतवाली अंतर्गत गुलमीपुर नेशनल हाईवे 2 पर पहुंचे थे इसी दौरान हादसा हो गया।
पुलिस द्वारा बताया गया कि इस हादसे में 58 वर्षीय आरती देवी 67 वर्षीय फेकू और 65 वर्षी मुन्नी पाल की मौत हुई है। इसके अलावा करीब 17 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पिकअप में सवार सभी कांवड़िए छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जनपद के रहने वाले हैं।
फिलहाल पुलिस द्वारा इसकी सूचना परिजनों को देने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी घायलों को पहले सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया था वहां पर स्थिति गंभीर होने के चलते 6 कावड़ियों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications