कौशांबी: छात्रा को अगवा कर दो युवकों ने स्कूल में किया गैंगरेप, वीडियो किया वायरल

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में नाबालिग छात्रा को अगवा कर दो युवकों ने स्कूल में गैंगरेप किया। आरोप है कि युवकों ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद दोबारा संबंध न बनाने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। पहले तो छात्रा ने लोकलाज के कारण परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन जब युवकों ने स्कूल जाने के दौरान उसके साथ छेड़खानी की तो परेशान होकर छात्रा ने गैंगरेप व वीडियो वायरल की जानकारी परिजनों को दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना मंझनपुर में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक लड़की के साथ घटना हो रही है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

girl student misdeeds by two men in school in kaushambi

एक युवक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

मामला कौशांबी में मंझनपुर कोतवाली इलाके के एक गांव का है। छात्रा ने जब अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन छात्रा को लेकर मंझनपुर कोतवाली पहुंचे। पीड़ित छात्रा ने दोनों युवकों के खिलाफ गैंगरेप, छेड़खानी व वीडियो वायरल करने की तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने दबिश देकर गांव से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा युवक अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस दूसरे युवक की तलाश में दबिशें दे रही है।

छात्रा का 164 का बयान दर्ज कराया गया

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि थाना मंझनपुर में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक लड़की के साथ घटना हो रही है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। छात्रा का 164 का बयान हो गया है। मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+