भाई बहन की घर के भीतर गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश का मामला

प्रयागराज। यूपी के कौशाम्बी में पुरानी रंजिश में भाई-बहन की घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते ही एसपी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाने लगी, लेकिन ग्रामीणों ने जबरन उनके शव को ट्रैक्टर से उतार लिया। बाद में एसपी के समझाने पर ग्रामीण मान गए।

घर में अकेले थे भाई-बहन

घर में अकेले थे भाई-बहन

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बक्शी का पुरवा गांव में बुधवार की रात घर के अंदर शीला (17) पुत्री स्व. गप्पू और उसका भाई राजेन्द्र उर्फ बउवा सो रहे थे। उनकी मां रतनी देवी अपनी बड़ी बेटी सुनीला की ससुराल गई थी। रात में दीवार फांदकर भीतर घुसे हत्यारों ने दोनों भाई-बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। राजेन्द्र का शव घर के पीछे वाले कमरे में भूसे में गाड़ दिया और शीला का शव दूसरे कमरे में फेंक दिया। सुबह 7 बजे उनकी मां बहन के ससुराल से वापस आई तो घर का दरवाजा बंद था।

बेटा-बेटी के शव देख चीख पड़ी मां

बेटा-बेटी के शव देख चीख पड़ी मां

पड़ोसियों की मदद से दरवाजा दीवार फांदकर खुलवाया गया। दोनों का शव देखकर मां बदहवास हो गई। शोरगुल सुन पड़ोसी एकत्रित हो गए। दोहरे हत्याकांड की खबर पुलिस को हुई तो मौके पर एसपी, एएसपी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस शव ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने शव को ट्रैक्टर से उतार लिया। इसे लेकर पुलिस और ग्रामीणों से नोकझोक भी होने लगी। सूचना मिलने पर क्षत्रिय विधायक लाल बहादुर के समझाने पर ग्रामीण माने।

5 लोगों के खिलाफ हत्या की शिकायत

5 लोगों के खिलाफ हत्या की शिकायत

मां ने गांव की एक महिला समेत 5 लोगों के खिलाफ पुरानी रंजिश में बेटा और बेटी की हत्या की तहरीर दी। 14 जनवरी को जमीन के मामले को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि शीला के साथ छेड़खानी भी हुई थी। पश्चिम शरीरा थाने में शीला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज है। तीन लोग जेल भी जा चुके हैं। तभी उसके बेटे और बेटी की हत्या करने की धमकी दी गई थी। दोहरे हत्याकांड को लेकर गांव में तरह की चर्चा है। पूरे गांव मे दहशत का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+