कौशांबी: दलित किशोरी से गैंगरेप, शिकायत करने गए पिता की थाने में पिटाई

कौशांबी। यूपी के कौशांबी में दलित किशोरी से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। आरोप है कि विशेष समुदाय के तीन युवकों ने खेत में घास काटने गई युवती से गैंगरेप किया। यही नहीं पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। युवती की चीख पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो युवक भाग निकले। आरोप है कि जब पीड़िता के पिता शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो उल्टा उनकी ही पिटाई कर दी गई।

dalit girl physically attacked in kaushambi

जानकारी के मुताबिक, सराय अकिल थाना क्षेत्र में 15 साल की दलित लड़की शनिवार दोपहर खेतों में घास काटने के लिए गई थी। पड़ोस के गांव में रहने वाले विशेष समुदाय के तीन युवक वहां पहुंचे और किशोरी के साथ गैंगरेप किया। युवकों ने घटना का वीडियो भी बनाया। लड़की की चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और एक युवक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी, जबकि दो युवक भाग निकले।

आरोप है कि घटना की सूचना देने पीड़िता के पिता थाने पहुंचे तो उनके साथ थाने में मारपीट भी की गई। ग्रामीण भड़क गए और थाने का घेराव कर लिया। घटना की जानकारी एसपी प्रदीप गुप्ता को हुई तो वे कई थानों की फोर्स के साथ सराय अकिल पहुंचे। एसपी के सामने भीड़ ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा काटा। भीड़ ने पकड़े गए एक आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि चौबीस घंटे के अंदर फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+