Kaushambi News: जयमाल के समय दुल्हन ने शादी से किया इनकार, दूल्हा रह गया हैरान, सामने आई यह वजह
Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में खुशी के घर में सब उस समय हैरान रह गए जब दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जयमाल के दौरान दूल्हा बेहोश हो गया था। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई घंटे दुल्हन को समझाया इसके बाद दुल्हन से फिर शादी रचाई।
जानकारी के मुताबिक, करारी क्षेत्र में आई बरात में जयमाल डालते समय अचानक दूल्हा गिरकर बेहोश हो गया।दूल्हे को बेहोश देख दुल्हन के होश उड़ गए और उसने शादी से तुरंत मना कर दिया। लड़की के माता-पिता व अन्य रिश्तेदारों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की। लेकिन युवती नहीं मानी। वह शादी न करने की जिद पर अड़ी रही। युवक पिपरी क्षेत्र का रहने वाला है। पिपरी से आए बाराती भी सन्न रह गए। सभी अब यह सोचने लगे कि क्या होगा।

इन्ही लोगों में से किसी ने पुलिस को इस पूरी घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी युवती को समझाने लगी। लगातार कई घंटे समझाने के बाद भी युवती जिद पर अड़ी रही। 18 घंटे बाद पुलिस को समझाने में सफलता मिली। पंचायत के बाद युवती शादी के लिए राजी हुई।












Click it and Unblock the Notifications