चिराग तले अँधेरा: Deputy CM केशव मौर्या के अपने वार्ड से हारा भाजपा प्रत्याशी, मिले कुल इतने वोट
प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य का घर जिस वार्ड नंबर-9 मे है, वहीं से भाजपा प्रत्याशी को जनता ने नकार दिया और एक निर्दलीय प्रत्याशी को जिता दिया। भाजपा प्रत्याशी को यहां से केवल 77 वोट मिले।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी के लिए ये खबर बेहद हैरान करने वाली है। दरअसल, जनपद कौशांबी की सिराथू नगर पंचायत के वार्ड नंबर-9 'शिवाला पर' के भाजपा उम्मीदवार विपिन यादव चुनाव हार गए है। इस वार्ड से निर्दल प्रत्याशी अंकित कुमार ने 449 वोट पाकर जीत दर्ज कर ली है। इसमें हैरान करने वाली बात ये है कि यह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का वार्ड है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पैतृक घर इसी वार्ड में आता है।
Recommended Video

वार्ड नंबर-9 में है डिप्टी सीएम का पैतृक घर
वहीं सिराथू नगर पंचायत एक हाई प्रोफाइल सीट है। इस सीट मे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पैतृक घर आता है, जो वार्ड नंबर 9 शिवाला पर के नाम से जाना जाता है। इस वार्ड मे बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर विपिन यादव को टिकट देकर मैदान मे उतारा गया था। जीत दिलाने के लिए बीजेपी नेताओ सहित खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी चुनाव प्रचार मे शामिल हुए थे। बावजूद इसके वार्ड नंबर 9 की आम जनता ने बीजेपी प्रत्याशी को नकार कर निर्दल प्रत्याशी अंकित कुमार को जीत का ताज पहना दिया।

डिप्टी सीएम के वार्ड से हारी बीजेपी
बात अगर आकड़ों की करें तो, वार्ड नंबर 9 मे कुल 1,150 वोटर है। जिसमे मतदान के दौरान 735 वोट पड़े थे। नतीजे के दौरान विजेता अंकित कुमार ने 449 वोट अपने नाम कर लिए। वहीं 77 वोट लेकर भाजपा के विनीत कुमार को संतोष करना पड़ा। इसके बाद बचे वोट अन्य प्रत्याशियों मे वितरित हो गए। विजेता अंकित कुमार ने अपनी जीत का सेहरा वार्ड की आम जनता सहित डिप्टी सीएम केशव मौर्य के परिवार को दिया है। उन्होने आम जनता के कार्यो को प्रमुखता के पूरा कराये जाने का दावा किया है।

बीजेपी अध्यक्ष पद उम्मीदवार ने बचाई इज़्ज़त
सिराथू नगर पंचायत मे अध्यक्ष पद के बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद उर्फ भोला यादव ने जीत दर्ज कर भाजपा की नाक बचा ली है। उन्होने सपा के दया शंकर यादव को कड़े मुक़ाबले मे हरा कर जीत दर्ज कराई है। बीजेपी के प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद उर्फ भोला यादव ने 4606 वोट हासिल किए जबकि सपा के दया शंकर यादव 2,706 वोट से बटोर पाए।












Click it and Unblock the Notifications