17 साल की लड़की ने दी जान, हाथ-पैर में लिखा वो 'नाम', जिसे देखकर सब हैरान
कौशांबी, 07 जून: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली 17 साल की एक लड़की का अश्लील वीडियो बनाया फिर ब्लैकमेल करके उसका यौन शोषण करता रहा। युवक की हरकतों से आजिज आकर लड़की ने घर के कमरे में फांसी लगा ली। लड़की के घर पर कोई मौजूद नहीं था, लेकिन जब पड़ोसियों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर लड़की को फांसी के फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
मामला बीते 4 जून का है। करारी थाने के एक गांव में रहने वाली किशोरी ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। उस वक्त किशोरी घर में अकेले थी। पड़ोसियों को कुछ शक हुआ तो वह मौके पर पहुंचे, जहां किशोरी फांसी के फंदे से झूल रही थी। उसे उतारकर तुंरत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

'मेरी मौत का जिम्मेदार कलीम है'
किशोरी के दोनों हाथ और दोनों पैर पर पेन से लिखा था, 'मेरी मौत का जिम्मेदार कलीम है।' कलीम का नाम लड़की के हाथ पर देखकर घरवाले आग बबूला हो गए। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि 2 साल पहले कलीम ने उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी का धोखे से अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद से वो लगातार बेटी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बुलाता और उसका यौन शोषण करता था। बेटी ने अपनी मां को कलीम की करतूत बयां की थी।

कलीम की हरकतों से परेशान लड़की ने लगाई फांसी
कलीम के चंगुल से बचाने के लिए घरवालों ने लड़की को पढ़ने के लिए घर से दूर एक रिश्तेदार के घर भेज दिया। लेकिन कलीम ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह लगातार धमकियां दे रहा था। परेशान होकर लड़की पढ़ाई छोड़कर वापस घर लौट आई। जब घर में कोई नहीं था तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी कलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में प्रयागराज रेंज के आईजी राकेश सिंह ने कहा कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications