बाहर से लौटी मां तो रोती हुई 12 साल की बेटी ने बताई पापा और साथी की करतूत, दोनों हुए फरार

uttar pradesh crime news, कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक बाप ने अपनी ही नाबालिग बेटी का उसकी मां की अनुपस्थिति में रेप किया। बेटी को बेरहमी से पीटा भी। शाम को मां मजदूरी करके घर लौटी तो बेटी ने रोते हुए पूरी कहानी उसे बताई। बच्ची के मुताबिक, पिता ने अपनी ही उम्र के दोस्त को भी घर बुला लिया था और बच्ची के विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा। बेटी की बातें सुनकर मां दंग रह गई। उसने पुलिस में कंप्लेंट करने का फैसला लिया। तभी बेटी के बाप और दोस्त ने दोनों मां-बेटी को कमरे में बंद कर पीटा। पड़ोसियों से मदद मिलने के बाद मां बेटी थाने पहुंचीं।

12-year-girl physically harassed by father in kaushambi district

थाने गईं तो वहां उनकी नहीं सुनी गई। जिसके बाद वे दोनों एसपी से मिलीं। एसपी की फटकार पर थाने में पिता व उसके साथी के विरुद्ध पास्को एक्ट समेत रेप कई धाराओं में मुकदमा लिखा गया। घटना के बाद से बच्ची का आरोपी बाप अपने साथी के साथ फरार हो गया। अब पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। संवाददाता के अनुसार, रेप की यह वारदात 19 मई को घटित हुई थी। इस मामले में थाना पुलिस पर यह आरोप हैं कि सिपाहियों ने पीड़िताओं की शिकायत नहीं सुनीं और न ही केस दर्ज किया। बाद में जब वे एसपी के पास पहुंची तो दस दिन बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।

मां करती है मजदूरी, पिता जुए में रहता है धुत
इस घटना में पिता की अलग ही कहानी है। पीडित बच्ची की मां ही मजदूरी कर दो वक्त की रोटी का इंतजाम करती है और पिता दिन भर घर पर रहने व जुआ आदि खेलता है। घटना वाले दिन भी पिता घर पर था और मां ईंट भट्ठा पर मजदूरी के लिए गई थी। पुलिस के अनुसार अपराह्न करीब 3 बजे जब वह घर पहुंची तो 12 वर्षीय बेटी ने रो-रोकर मां से पिता व उसके साथी करतूत बताई। जब मां ने पिता को बुरा-भला कहकर थाने की राह पकड़ी तो पिता व उसके साथी ने मां बेटी को जमकर पीट दिया और सारी रात कमरे में बंद रखा। इस मामले में करारी थाने में 21 मई को महिला ने तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने मदद की बजाय महिला व उसकी बेटी को भगा दिया। फिलहाल, अब एसपी के आदेश पर महिला के पति यानी पीडिता के पिता व पिता के दोस्त के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+