MP assembly election 2023: कटनी का मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र, यहां का नतीजा ही शहर का बदलता है 'भाग्य'

MP assembly election 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में कटनी जिले की 4 सीटें भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। उनमें से मुड़वारा विधानसभा (93) का अपना अलग आस्त्तिव हैं। इसमें नगर निगम कटनी, जनपद पंचायत कटनी के अंतर्गत लगभग 40 ग्राम पंचायतें आती है। पूरा शहरी क्षेत्र इसी विधानसभा में आता है। इसके अलावा जिला मुख्यालय भी शामिल है। कलेक्ट्रेट कार्यालय के साथ ही सभी सरकारी विभागों के जिला स्तरीय कार्यालय हैं।

जातिगत समीकरण
इस विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 42 हजार 96 मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र में 218 पोलिंग बूथ है। मुख्यरुप से व्यापारी बाहूल्य विधानसभा क्षेत्र है। जातिगत समीकरण की बात करें तो सामान्य वर्ग के मतदाता 35 प्रतिशत है। सामान्य वर्ग में सबसे अधिक ब्राम्हण जाति के लोग है। इनका प्रतिशत लगभग 15 फीसदी होगा। 12 फीसदी सिंधी समाज के लोग है। आठ फीसदी में गुप्ता, जैन, कायस्थ जाति के लोग है। इस क्षेत्र में 34 फीसदी पिछड़ा वर्ग के मतदाता है। पिछड़ा वर्ग में सबसे अधिक मतदाता पटैल जाति के मतदाता करीब 8 प्रतिशत है। बाकी 24 प्रतिशत में यादव, निषाद, राय, जायसवाल, ताम्रकार, सोनी, कुशवाहा, मुस्लिम समाज के लोग शामिल है। लगभग 16 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 15 प्रतिशत अनुसूचित जन जाति के मतदाता है।

mp assembly election 2023 katni mudwara constituency

भाजपा का गढ़ है मुड़वारा विधानसभा
कटनी-मुड़वारा विधानसभा से दस वर्षों से भाजपा से संदीप जायसवाल विधायक हैं। उससे पहले कांग्रेस की राजनीति करते थे, एक बार निर्दलीय महापौर भी बने थे। विधायक संदीप जायसवाल के पास कार्यकर्ताओं की भीड़ है। विकास कार्यों में शहर के अंदर बनाया गया रेल ओवर ब्रिज, मझगवां फाटक रेल ओवर ब्रिज इनकी उपलब्धि शामिल है। गल्र्स कॉलेज का नया भवन, जिला अस्पताल का नया भवन भी उपलब्धि में गिना जाएगा। हालांकि इसे शहर की जनता सामान्य विकास के रुप देखती है। जनता के बीच में क्षबि विधायक की ठीक बनी हुई है।

प्रमुख चुनावी मुद्दे
प्रमुख चुनावी मुद्दे में शिक्षा के क्षेत्र की बात की जाए तो मेडीकल कॉलेज नहीं होना, इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं होना है। दोनों ही कॉलेजों की मांग काफी समय से क्षेत्र की जनता कर रही हैं। शहर की जर्जर सड़क (चांडक चैक से घंटाघर तक) भी स्थानीय मुद्दा है। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण भी मुद्दा है।

प्रमुख उम्मीदवार
भाजपा से प्रमुख उम्मीदवार संदीप जायसवाल, दूसरा उम्मीदवार जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, तीसरा नाम पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव। कांग्रेस में उम्मीदवारों की बात करें तो युवा चेहरा दिव्यांशु अंशु मिश्रा को टिकट दी जा सकती है। इसके अलावा पूर्व महापौर विजेन्द्र मिश्रा, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा का नाम भी शामिल है।

पिछले चुनाव के समीकरण
मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र व्यापारी बाहूल्य होने के कारण इस भाजपा का गढ़ माना जाता है। इसी वजह से लगातार यहां पर पिछले चार पंचवर्षीय से भाजपा के विधायक बन रहे है। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी संदीप जायसवाल ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी मिथिलेश जैन को हराया था।

आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति
आगामी चुनाव में स्थानीय मुद्दे पर चुनाव होगा। बहुत कुछ प्रत्याशी पर भी निर्भर करेगा। इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा वर्तमान विधायक के अलावा किसी नए चेहरे पर दांव लगा सकती है। जिसका फायदा भी भाजपा को होगा। मुड़वारा विधानसभा सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा के मनपसंद का प्रत्याशी हो सकता है।जबकि कांग्रेस भी किसी नए युवा चेहरे को चुनाव में उतार सकती है।

चुनाव का संभावित परिणाम
मौजूदा विधायक की क्षबि ठीक-ठाक है। भाजपा के लिए इस क्षेत्र का चुनाव परिणाम इस बार प्रत्याशी पर निर्भर करेगा। कांग्रेस का चुनाव परिणाम भी प्रत्याशी पर निर्भर करेगा। इसके अलावा करीब 20 सालों से इस विधानसभा क्षेत्र में काबिज है। कांग्रेस को भाजपा के इस गढ़ में सेंध लगाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।

संवाद सूत्र- सत्येन्द्र गौतम, कटनी, मध्यप्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+