MP News: मूसलाधार बारिश से अंडरपास में फंस गई स्कूल की बस, दहशत में रोने लगे बच्चे
Katni News: मध्य प्रदेश के कटनी में बारिश अब लोगों पर आफत बनकर टूट रही है। नदी-नालों में उफान के कारण असमय ही लोगों को बाढ़ जैसी आपदा का सामना करना पड़ रहा है।
इसी बीच गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक स्कूल बस अंडरपास में भरे पानी में फंस गई। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा पानी में फंसी स्कूल बस के अंदर से बच्चों को कंधे पर उठाकर बाहर सकुशल निकल गया।

इस मामले में बस ड्राइवर की लापरवाही की बात कही जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने मामले को लेकर स्कूल प्रशासन को नोटिस जारी किया है और जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कही है। जानकारी मुताबिक बस बेल वेदर इंटरनेशनल स्कूल की थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
गुरुवार को मिशन चौक के सागर बाईपास पर बने कटनी में तेज बारिश के कारण बच्चों को ले जा रही बेल वेदर इंटरनेशनल स्कूल की बस अंडरपास में भरे पानी में फंस गई। इस दौरान बस में बच्चे और बुजुर्ग शिक्षक भी बैठे हुए थे।
बस पानी में फंसने से सभी बुरी तरह घबरा गए। सूचना पर रेस्क्यू और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्कूली बच्चों और शिक्षकों को बाहर निकाला। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई करने की बात कही है।
गुरुवार को हुई तेज भारी बारिश के दौरान जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं नगर पालिका की पोल खोल कर रख दी। तेज बारिश की वजह से शहर में कई जगह सड़कों और घरों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। एक जगह बारिश में चलते कार रोड में धंस गई।साथ ही घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पानी में डूब गई। जलभराव से परेशान लोगों ने चक्का जाम करने का प्रयास भी किया, लेकिन प्रशासन के समझाने के बाद शहर वासी मान गए। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजकुमार झारिया ने बताया कि गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के समय मूसलाधार बारिश हो रही थी। इससे अंडरपास में पानी भरा हुआ था। इस दौरान स्कूल बस चालक ने बस को पानी में निकालने की कोशिश की, लेकिन बस बीच में जाकर बंद हो गई। बस में स्कूली बच्चे बैठे हुए थे, जिन्हें देखकर स्थानीय लोग उन्हें निकालने पानी में होकर बस तक पहुंचे और बच्चों को कंधे पर उठाकर पानी से बाहर निकाला, वहीं बुजुर्गों को हाथ पकड़कर पल पर कराया है।












Click it and Unblock the Notifications