Katni News: युवक ने गर्लफ्रेंड की मां को मारी गोली, लिव-इन रिलेशन में रहना चाहता था नाबालिग
Katni News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के देश स्लिमानाबाद इलाके में लिव-इन रिलेशन को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की मां को गोली मार दी। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। घटना की जानकारी मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है।
कटनी जिले के स्लिमानाबाद थाना क्षेत्र में 12 मई की दोपहर एक नाबालिक युवक प्रेमिका की मां पर गोली चला दी। पूरा मामला ग्राम पड़वार का बताया जा रहा है। जहां गोली लगने से घायल हुई महिला को स्लिमानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। महिला को लगी गोली सीने में जाकर फंस गई है। जिसके चलते उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राथमिक इलाज करने के बाद गंभीर हालत में डॉक्टरों की टीम ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया है। वही घटना की जानकारी लगते ही स्लिमानाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल पर जा पहुंचे है जिन्होंने पंचनामा बनवाते हुए मामले की छानबीन शुरूकर दी है।
एसडीओपी अखिलेश गौर के जानकारी मुताबिक घायल महिला की बेटी और गोली चलाने वाला युवक के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। इसी को लेकर कल युवक और महिला के बीच वाद विवाद हुआ था। जिसे लेकर आज नाबालिक लड़के ने महिला पर बंदूक से गोली चला दिया और घटनास्थल से फरार हो गया है।
जानकारी के मुताबिक वो आस-पास के जंगलों में छिपा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करते उसकी तलाश के लिए टीम बनाकर स्लिमानाबाद पुलिस को अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
क्षेत्र में जन चर्चा अनुसार के मुताबिक स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पड़वार निवासी एक नाबालिक युवक का प्रेम प्रसंग महिला की बेटी से चल रहा था। कुछ समय से बेटी अपने प्रेमी के घर पर ही रह रही थी। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले नाबालिक प्रेमी युवक का एक्सीडेंट हो गया था। रविवार की सुबह जब अपनी बेटी को घर वापस ले जाने के लिए उसके घर पहुंची तो उसने प्रेमिका को वापस भेजने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और नाबालिग युवक ने अपनी प्रेमिका की मां के ऊपर कट्टे से फायर कर दिया। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करते हुए अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ करती है।












Click it and Unblock the Notifications