Katni Junction में बिलासपुर-रीवा ट्रेन में सवार यात्री की हत्या, मोबाइल लूटने बदमाशों ने चाकूओं से किया हमला
Katni Junction: मध्य प्रदेश के कटनी रेलवे जंक्शन में आउटर में खड़ी बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में बड़ी वारदात हुई। बिलासपुर से लौट रहे महेश कोल नाम के यात्री से लूट की वारदात करने कुछ बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपियों के CCTV फुटेज भी सामने आए।
वारदात शहर के खिरहनी फाटक के नजदीक की बताई जा रही हैं। यात्री महेश कोल सतना जिले के अमरपाटन नादन टोला क्षेत्र का रहने वाला था। जब बिलासपुर-रीवा ट्रेन से जब लौट रहा था, तभी लुटेरों ने उसे शिकार बनाया। चार से पांच बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक ट्रेन आउटर पर खड़ी थी, तभी ट्रेन के गेट पर खड़े महेश कोल से बदमाशों ने मोबाइल छुड़ाकर भागने लगे। उनका पीछा करने महेश भी दौड़ते ही खिरहनी फाटक तक पहुंच गया। जहां एक गली में आरोपियों ने उस घेर लिया। उसी गली में एक आरोपी का घर भी था। वह घर से चाकू भी ले आया। इसके बाद ताबड़तोड़ अंदाज में महेश पर चाकुओं से कई वार किए, फिर हमलावर फरार हो गए।

लहुलुहान हालत में सड़क पर महेश को पड़ा देख स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके अपर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को इलाज एक अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी सांसे थम चुकी। घटना के बाद वारदात वाली गली में लगे CCTV में घटना के फुटेज सामने आए। जिसके बाद चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने मृतक का शव पीएम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया हैं।
वहीं इस घटना के बाद रेल पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। एमपी में इटारसी के बाद सबसे बड़ा रेल जंक्शन कटनी हैं। यहां पांच रूट की ट्रेने गुजरती हैं। यात्रियों के साथ लूटपाट या अन्य अपराधिक वारदातों में यह क्षेत्र पहले भी बदनाम रहा। जबलपुर रेल मंडल के द्वारा यात्री रेल सुरक्षा को लेकर बल भी बढ़ाया गया, लेकिन घटनाएं नहीं थम रही।












Click it and Unblock the Notifications