Indian Railway: कटनी-सिंगरौली रूट की कैंसिल-डायवर्ट ट्रेनों की सेवाएं बहाल, दूर होंगी यात्रियों की परेशानियों
रेल लाइन के दोहरीकरण की वजह से कटनी-सिंगरौली रूट पर कुछ ट्रेनों के निरस्त और डायवर्ट करने के फैसले को वापस ले लिया गया हैं। इससे यात्रियों को होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।

Indian Railway: मध्य प्रदेश के कटनी-सिंगरौली रूट पर रेल लाइन दोहरीकरण की वजह से निरस्त और मार्ग परिवर्तित हुई रेल सेवाओं को अब बहाल करने का बड़ा फैसला लिया गया हैं। जबलपुर रेल मंडल ने 13 मार्च से १९ मार्च इस रूट की कई ट्रेन रद्द की थी और कुछ को डायवर्ट किया था। लेकिन यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया हैं। इस खबर से उन यात्रियों को परेशानियाँ दूर हो गई, जिन्होंने इस अवधि में यात्रा का रिजर्वेशन कराया था। साथ ही पैसेंजर्स ट्रेन के अप-डाउन करने वाले यात्रियों को भी दूसरी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत कटनी-सिंगरौली रेल खंड में दोहरीकरण का कार्य चल रहा हैं। यह कार्य पूरा होने के बाद इस ट्रैक पर ट्रेन की स्पीड में तो इजाफा होगा ही, साथ ही अन्य यात्री सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी होगी। रेल प्रशासन ने पिछले दिनों इस ट्रैक पर कुछ गाड़ियों को निरस्त और डायवर्ट करने का फैसला लिया था। लेकिन अब उसे निर्णय को वापस ले लिया हैं। निवास रोड, भरसेंडी, सुरसराईघाट झारा और सरई ग्राम स्टेशनों पर कार्य जारी हैं। यात्री की सुविधा को ध्यान रखते हुए इन गाड़ियों की सेवा को बहाल करने का निर्णय लिया गया है। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

निरस्त की जाने वाली रेलगाड़ियाँ सेवा बहाल
- गाड़ी संख्या 11651/11652 जबलपुर-सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, जबलपुर से दिनांक 13 मार्च से 19 मार्च 2023 तक एवं सिंगरौली से दिनांक 14 मार्च से 20 मार्च 2023 तक सेवा बहाल रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22165/22166 भोपाल-सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस, भोपाल से दिनांक 15 मार्च एवं 18 मार्च 2023 को एवं सिंगरौली से दिनांक 16 मार्च एवं 21 मार्च 2023 को सेवा बहाल रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22167/11268 सिंगरौली-निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस, सिंगरौली से दिनांक 19 मार्च 2023 को एवं निजामुद्दीन से दिनांक 20 मार्च 2023 को सेवा बहाल रहेगी।
आंशिक निरस्त की जाने वाली गाड़ी सेवा बहाल
- अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 06623/06624 कटनी-बरगवां-कटनी मेमू स्पेशल गाड़ी दिनांक 13 मार्च से 19 मार्च 2023 तक दोनों दिशाओं में बरगवां तक सेवा बहाल रहेगी।

मार्गपरिवर्तित की जाने वाली रेलगाड़ियाँ सेवा बहाल
- गाड़ी संख्या 13025/13026 हावड़ा-भोपाल-हावड़ा, हावड़ा से दिनाँक 13 मार्च 2023 को एवं भोपाल से दिनाँक 15 मार्च 2023 को दोनों दिशाओं में अपने निर्धारित मार्ग से होकर गंतव्य को जाएगी।
- गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस, संतरागाछी से दिनाँक 17 मार्च 2023 को अपने निर्धारित मार्ग से होकर गंतव्य को जाएगी।
- गाड़ी संख्या 19413/19414 अहमदाबाद-कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस, अहमदाबाद से दिनाँक 15 मार्च 2023 को एवं कोलकाता से दिनाँक 18 मार्च 2023 को दोनों दिशाओं में अपने निर्धारित मार्ग से होकर गंतव्य को जाएगी।
- गाड़ी संख्या 19607/19608 कोलकाता-मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस, कोलकाता से दिनाँक 16 मार्च 2023 को एवं मदार जंक्शन से दिनाँक 13 मार्च 2023 को दोनों दिशाओं में अपने निर्धारित मार्ग से होकर गंतव्य को जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications