Katni News: सेंट पाल स्कूल में छात्रों की प्रताड़ना का मामला, बाल कल्याण समिति करेगी जांच
Katni News: सेंटपाल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के प्रबंधन पर कक्षा 11वीं के एक छात्र और एक छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और दुर्व्यवहार करने के आरोप की जांच अध्यक्ष बाल कल्याण समिति करेंगे। कलेक्टर अवि प्रसाद के संज्ञान मे मामला आने के बाद मामले की जांच बाल कल्याण समिति को सौंपी हैं।
कलेक्टर ने समिति अध्यक्ष और सदस्य बाल कल्याण समिति से करवाने जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह को दिए थे।बताया गया कि कैरिन लाइन माधवनगर कटनी निवासी मुकेश खटवानी ने सेंटपाल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल कटनी में कक्षा 11वी में अध्ययनरत उनकी पुत्री को स्कूल प्रबंधन द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
आरोप है कि बिना किसी कारण बताए स्कूल से टी.सी दे दी गई। इसी प्रकार डायमण्ड स्कूल के पीछे कैरिन लाइन माधवनगर निवासी लकी रोहरा ने कक्षा 11वी में सेंटपाल स्कूल में पढ़ रहे अपने पुत्र को स्कूल प्रबंधन द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाये है।

वहीं सेंटपाल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल ने आवेदक लकी रोहरा के द्वारा स्कूल प्रबंधन पर लगाये आरोपों को असत्य और निराधार बताया है, जो पृथम दृष्टया संतोषजनक नहीं प्रतीत होना पाया गया। इन सब स्थितियों के मद्देनजर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने छात्रों का मामला होने की वजह से दोनों प्रकरणों की जांच कर प्रतिवेदन सौपने का दायित्व बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष लाखन सिंह सेवानिवृत्त जज और सदस्य योगश सिंह बघेल को सौंपा है।












Click it and Unblock the Notifications