Katni News: रेप के बाद लड़के की हत्या कर शव को दफनाया, खौफनाक है मासूम के साथ जुल्म की कहानी
Katni news: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से दिल को दहलाने और मानवता को शर्मसार करने वाले मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। यहां एक पड़ोसी युवक ने 11 साल के लड़के के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फिर उसकी हत्या कर शव को दफना दिया।
पुलिस के जानकारी अनुसार आरोपी मृतक के ग्राम का ही रहने वाला है। जिसने अपनी हवस मिटाने के लिए मासूम को पहले बरगला कर अपने साथ गाड़ी में ले लगा फिर उसके साथ बेहद दारिंगदी के साथ अप्राकृतिक सेक्स करते हुए उसकी हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन खुलासा करते हुए बताया की 4 जनवरी को गुमशुदा नाबालिक बालक के मामले पर माधवनगर पुलिस 5 जनवरी को मामला दर्ज कर मासूम की तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान पुलिस को सिमरार नदी के किनारे एक गड्ढे में लाश मिलने की जानकारी मिली जिसके बाद एक्सपर्ट की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला गया। मृतक के परिजनों से लाश की शिनाख्त करवाते माधवनगर टीआई मनोज गुप्ता ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा था।
मामले की जांच दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगो से पूछताछ शुरू की जिसमे बता चला की मृतक अंतिम बार गांव के ही एक युवक के साथ देखा गया था। जिसे संदिग्ध मानते हुए उसे हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की जिस पर आरोपी राहुल कोरी ने हत्या करने का जुर्म कबूल करते हुए बताया की उसके द्वारा रमेश कुशवाहा के खेत में ले जाकर वहां बनी झोपड़ी में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया वही जब बच्चे ने अपने साथ हुए दुष्कृत की बात परिजनों को बताने की बात कही तो आरोपी ने खुद की मान प्रतिष्ठा बचाने की लिए उसे अपनी कोहनी ने गला दबाकर हत्या कर दी और पास में ही करीब ढाई फीट गहरा गड्ढा खोदकर गढ़ाकर घटनास्थल से फरार हो गया।
माधवनगर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। वही कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने टीआई मनोज गुप्ता और उनकी टीम को सनसनीखेज खुलासा करने पर 10 हजार की राशि पुरुषकृत की है।












Click it and Unblock the Notifications