केशव मौर्य के बाद यूपी के सिंचाई मंत्री का बयान- सरकार नहीं, समाज चाहे तो बनेगा राम मंदिर
कासगंज। उत्तर प्रदेश के सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह रविवार को कासगंज पहुंचे। यहां धर्मपाल सिंह ने कहा, 'अयोध्या में राम मंदिर सरकार नहीं, समाज की ओर से बन पाएगा।' धर्मपाल ने यह भी कहा कि समय का इंतजार करें। भगवान राम आस्था के प्रतीक हैं, वही यहां के राजा भी हैं। हमें विश्वास है कि अयोध्या में उनका भव्य-दिव्य मंदिर जरूर बनेगा। कोई निर्माण कार्य को नहीं रोक पाएगा।' इसके बाद धारा-370 हटाने के सवाल के जबाव में कहा कि अभी सरकार को बने 15 दिन हुए हैं। धारा 370 भी हटेगी। देखिए, पहली बार ऐसा हुआ है कि देश प्रधानमंत्री जब से नरेन्द्र मादी बने हैं, पांच सालों में हिन्दुस्तान की सीमा में कोई भी आतंकवादी घुसपैठ नहीं हुई है।''

मोदी सरकार की वजह से जड़ से खत्म होगा आंतक
बकौल धर्मपाल सिंह, ''पहले मुंबई, कोलकाता, अयोध्या और दिल्ली में बम विस्फोट होते थे, लेकिन जब से केंद्र में मोदी आए हैं, तब से ऐसा कुछ नहीं हुआ। मैं उन्हें बधाई देता हूं भारतीय सेना के उन नौजवानों को जिन्होंने अपने सीने में तो गोली खाई, लेकिन आतंकवाद को बढने नहीं दिया। आने वाले समय में आतंकवाद जड़ से खत्म हो जायेगा।''
संवाददाता के अनुसार, सिचाई मंत्री ने सोरों के देवरी प्रहलादपुर गांव स्थित एक नवनिर्मित श्रीमती चंद्रवती कन्या गुरूकुल संस्कृत विद्यापीठ विद्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री का विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा जोशीला स्वगात किया गया। इस दौरान मंत्री जी ने जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद का पात्र बताया, तो वहीं उन्होंने राममंदिर पर भी बयान दिए।












Click it and Unblock the Notifications