भतीजी को बहलाकर भगा ले गया चाचा, एक महीने से बेटी का इंतजार कर रही मां
कासगंज। यूपी के कासगंज जिले में एक चाचा-भतीजे के पवित्र रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला समाने आया है। यहां एक चाचा अपनी नाबलिग भतीजी को लेकर फरार हो गया। किशोरी की विधवा मां अपनी बेटी के लिए पुलिस से गुहार लगा रही है।

यह मामला पटियाली थाना क्षेत्र का है। मां ने बताया कि उसका देवर 12 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया जब वह बीते 16 मई को घर से बाहर रिश्तेदारों के पास गई हुई थी, लेकिन आज तक लड़की का कोई पता नहीं चल सका।
पीड़िता ने पटियाली थाना पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है लेकिन, एक माह होने को है लेकिन अभी तक बेटी की बरामदगी नहीं हो सकी। महिला अपने बच्चों के साथ घर में अकेली बैठी विलाप करती रहती है, लेकिन उसे कोई ढांढस बंधाने वाला नहीं दिखाई दे रहा है। उधर चाचा-भतीजी के रिश्तों को तार-तार करने वाले आरोपित चाचा की तलाश में पुलिस जुटी है, लेकिन अभी तक कामयाबी हाथ नहीं लगी है।












Click it and Unblock the Notifications