कासगंज: दरोगा ने गोली मारकर की आत्महत्या, जमीन पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव
कासगंज। यूपी के कासगंज में दरोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

क्या है पूरा मामला
पटियाली कोतवाली क्षेत्र के फायर सर्विस केंद्र पर रविवार शाम को दरियावगंज पुलिस चौकी इंचार्ज देवी सिंह ने अपनी ही सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खबर मिलते ही एसपी सुशील घुले, एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर कर जांच की।
जमीन पर पड़ा मिला शव
एसपी ने बताया कि एसआई का शव जमीन पर पड़ा हुआ था, पास ही सर्विस पिस्टल भी पड़ी थी। एक खोखा 9 एमएम का मिला है। पिस्टल में 10 गोलियां आती हैं, उसमें 9 गोलियां निकली हैं। इससे ये मालूम होता है। उन्होंने कहा कि अभी कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है।
Recommended Video

कासगंज के इस गांव में शौचालय बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन












Click it and Unblock the Notifications