कासगंज: बेटे को जन्म देने के बाद 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

कासगंज। यूपी के कासगंज में रविवार को एक रेप पीड़िता की प्रसव के बाद मौत हो गई। रेप पीड़िता को शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। नाबालिग की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

rape victim minor girl dead after giving birth to child in kasganj

पड़ोसी युवक ने किया था नाबालिग का रेप

जानकारी के मुताबिक, मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर नाबालिग के मां-बाप की मौत हो चुकी थी। वह अपने चाचा के घर पर रहती थी। पड़ोसी युवक ने उसके साथ कई बार रेप किया था। किशोरी के पांच माह की गर्भवती होने पर उसके चाचा को मामले की जानकारी हुई।आठ अक्टूबर 2019 को पीड़िता के चाचा ने कोतवाली में केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। परिजन किशोरी का अबॉर्शन कराना चाहते थे, लेकिन डॉक्टरों ने मना कर दिया था।

बेटे को दिया जन्म

शनिवार की शाम किशोरी को प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद परिजनों ने उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसने रविवार की सुबह करीब सात बजे बेटे को जन्म दिया। किशोरी का सामान्य प्रसव हुआ, लेकिन सुबह करीब 11 बजे उसकी अचानक मौत हो गई।

परिजनों ने किया हंगामा

परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि किशोरी की मौत के मामले की जांच की जा रही है। उसका बच्चा स्वस्थ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+