Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या कासगंज का नाम बदलकर होगा कल्याण सिंह नगर? योगी सरकार के पास भेजा गया प्रस्ताव

कासगंज, 07 सितंबर: जौनपुर, सुल्तानपुर, फिरोजबाद और मैनपुरी के बाद अब कासगंज जिले का नाम बदलने की मांग जोर पकड़ रही है। जिला पंचायत बोर्ड ने एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें कहा गया है कि कासगंज का नाम बदलकर कल्याण सिंह नगर किया जाना चाहिए। कासगंज जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने कहा कि प्रस्ताव सर्वसम्मति से पिछले सप्ताह बोर्ड की बैठक के दौरान पारित किया गया था। अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा। बता दें, सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर, अलीगढ़ से हरिगढ़, फिरोजाबाद से चंद्रनगर और मैनपुरी का नाम मयन नगर करने के प्रस्ताव पहले से ही योगी आदित्यनाथ सरकार के पास लंबित हैं।

'कल्याण सिंह का था कासगंज से धनिष्ठ संबंध'

'कल्याण सिंह का था कासगंज से धनिष्ठ संबंध'

कासगंज जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने कहा, 'कल्याण सिंह का कासगंज जिले के साथ घनिष्ठ संबंध था। वह हमेशा कासगंज को अपना दूसरे घर मानते थे। कासगंज के लोग उनके लिए बहुत सम्मान करते हैं और इसलिए राज्य सरकार के लिए जिले का नाम कल्याण सिंह के नाम पर करना उचित फैसला होगा। हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने भी ये मांग रखेंगे।'

जौनपुर का नाम बदलने के लिए बीजेपी विधायक ने सीएम योगी को लिखा पत्र

जौनपुर का नाम बदलने के लिए बीजेपी विधायक ने सीएम योगी को लिखा पत्र

कासगंज जिले को 17 अप्रैल 2008 को मायावती सरकार के तहत एटा से अलग कर बनाया गया था। उस दौरान कासगंज जिले का नाम बदलकर कांशीराम नगर कर दिया गया। बाद में साल 2012 में सरकार बदलने के बाद, तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कासगंज जिले का नाम कांशीराम नगर से कासगंज में फिर से बदल दिया। उधर, बीजेपी विधायक दिनेश चौधरी जौनपुर जिले का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जौनपुर का नाम जमदग्निपुरम करने की मांग की है। ऋषि जमदग्नि भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम के पिता थे। चौधरी ने कहा कि जौनपुर का मूल नाम जमदग्निपुरम था, लेकिन मोहम्मद बिन-तुगलक ने अपने भाई जूना खान के नाम पर इसे बदलकर जौनपुर कर दिया था।

इलाहाबाद, फैजाबाद और मुगलसराय का नाम बदल चुकी है योगी सरकार

इलाहाबाद, फैजाबाद और मुगलसराय का नाम बदल चुकी है योगी सरकार

बता दें, योगी सरकार पहले ही इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज, फैजाबाद का नाम अयोध्या और मुगलसराय का नाम दीन दयाल उपाध्याय नगर कर चुकी है। सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर, अलीगढ़ से हरिगढ़, फिरोजाबाद से चंद्रनगर और मैनपुरी का नाम मयन नगर करने के प्रस्ताव पहले से ही योगी आदित्यनाथ सरकार के पास लंबित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+