Mukhtar Ansari: पिता की मौत के बाद विधायक बेटे अब्बास अंसारी ने जेल में ऐसे गुजारी रात, उठते ही मांगा अखबार
Mukhtar Ansari Son Abbas Ansari: बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद कासगंज जेल में बंद उसके विधायक बेटे को जब पिता की मौत की सूचना मिली तो वह फूट-फूट कर रोने लगा। बताया जा रहा है कि अब्बास बेसुध सा हो गया।
जेल में मौजूद बंदी रक्षकों ने किसी तरह उसे संभाला। वह रात भर बैरक में अब्बास अंसारी इधर-उधर टहलता रहा। इसके अलावा जेल के अधिकारियों से अपने परिवार के लोगों तथा अपने वकील से बात कराने के लिए गुहार लगाता रहा।

रात में भले ही चारों तरफ मुख्तार अंसारी की मौत की सूचना फैल गई थी लेकिन जेल में बंद उसके बेटे को इस बात का यकीन नहीं था। यही कारण था कि सुबह में उसने के बाद उसने कासगंज जेल में मौजूद अधिकारियों से पढ़ने के लिए अखबार की मांग की।
बताया जा रहा है कि अब्बास अंसारी अपने पिता के जनाजे में शामिल होने के लिए जेल के अधिकारियों से विनती किया। उसके बाद शुक्रवार को उसने अपने वकीलों के माध्यम से अपने पिता के जनाजे में शामिल होने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है।
मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी को कोर्ट द्वारा पिता के जनाजे में शामिल होने की अनुमति दी जाती है या नहीं अभी इस पर फैसला नहीं आया है। इधर, शुक्रवार शाम को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित आवास के समीप काली बाग कब्रिस्तान में माफिया मुख्तार अंसारी के शव को दफन किया जाएगा।
14 फरवरी को कासगंज में शिफ्ट किया गया था अब्बास
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक अब्बास अंसारी प्रयागराज मनी लांड्रिंग केस मामले में 18 नंबर 2022 से चित्रकूट की जेल में बंद था। उसके बाद 14 फरवरी को चित्रकूट जेल से उसे कासगंज जेल में लाया गया।
कासगंज जेल में अब्बास अंसारी को हाई सिक्योरिटी बैरक पर रखा गया है। जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। जेल प्रशासन का कहना है कि अभी तक अब्बास अंसारी को उसके पिता के जनाजे में शामिल होने से संबंधित कोई आदेश नहीं आया है।
यदि कोर्ट द्वारा अब्बास अंसारी को जनाजे में शामिल होने की अनुमति दी जाती है तो उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, गाजीपुर स्थित मुख्तार अंसारी के घर पर मुख्तार अंसारी के लिए कब्र खोदी जा चुकी है। गाजीपुर फाटक पर काफी संख्या में मुख्तार के समर्थक मौजूद हैं।
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से शुक्रवार सुबह से ही गाजीपुर के अधिकतर इलाकों में दुकानें तथा कॉम्प्लेक्स बंद हैं। पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा गाजीपुर के अलग-अलग इलाकों में भ्रमण किया जा रहा है। कुछ जगहों पर बैरिकेडिंग भी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications