कासगंज कांड का मुख्य आरोपी मोतीलाल पहले भी कर चुका है पुलिस पर हमला, दर्ज हैं 11 मुकदमे
Kasganj Case: कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक बार फिर 'बिकरू कांड' दोहराया गया है। शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक कॉन्स्टेबल शहीद हो गया, जबकि एक दरोगा घायल हो गया है। 'बिकरू कांड' का मुख्य आरोपी विकास दुबे था, जो मुठभेड़ में मारा गया था। कासगंज में पुलिस पर हुए हमले का मुख्य आरोपी मोतीलाल है, जो नगला धीमर गांव का रहने वाला है। मोतीलाल गांव में कच्ची शराब का अवैध धंधा करता है। मोतीलाल के खिलाफ 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक, कुछ मामलों की हिस्ट्रीशीट भी खुली है।

पहले भी पुलिस पर हमला कर चुका है मोतीलाल
जानकारी के मुताबिक, कासगंज कांड का मुख्य आरोपी मोतीलाल एक साल पहले भी पुलिस पर हमला कर चुका है। मोतीलाल का भाई एलकार अवैध शराब के धंधे में उसका साथी था। पुलिस ने बुधवार सुबह मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया है। गांव की काली नदी के पास ही इनका शराब का पूरा कारोबार चलता था।
Recommended Video
क्या है पूरी घटना?
कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला धीमर में मंगलवार को अवैध शराब की सूचना पर पहुंचे हल्का इंचार्ज अशोक पाल और सिपाही देवेंद्र सिंह पर शराब माफिया मोती, भाई एलकार और अन्य ने हमला बोल दिया। दरोगा और सिपाही को बंधक बनाकर की उनकी बेरहमी से पिटाई की गई, इसमें सिपाही देवेंद्र की मौत हो गई, जबकि दरोगा अशोक पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने 2 नामजद और 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शराब माफिया दरोगा की पिस्टल समेत कई कारतूस भी लूट ले गए। घटना के बाद पुलिस एक्शन में आई और बुधवार तड़के ही मुख्य आरोपी मोती के भाई एलकार सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया। मोतीलाल अभी भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications