कासगंज: कोतवाल की हरकतों से परेशान महिला सिपाही ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

कासगंज, 06 जुलाई: यूपी के कासगंज में जिले में एक महिला सिपाही ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। महिला सिपाही को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने सुसाइड नोट में अपने कोतवाल से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। नोट में लिखा है, ''मैं अपने प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मीणा से तंग आकर आत्महत्या कर रही हूं। इसकी जिम्मेदार सिर्फ राजेश कुमार मीणा है।'' पीड़िता ने आरोपी प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मीणा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

lady constable try to hang herself alleged Mentally harassed by SHO in kasganj

क्या है पूरा मामला ?

मामला कासगंज जिले के कोतवाली सहावर का है। यहां तैनात महिला सिपाही ने कोतवाल राजेश कुमार मीणा की प्रताड़ना से परेशान होकर जान देने की कोशिश की। बताया जाता है कि महिला सिपाही की ड्यूटी बैंक पर लगाई गई थी, लेकिन निजी परेशानी की वजह से उसने कोतवाल से निवेदन किया। उसने बताया कि वह निजी परेशानी से ग्रसित है इसलिए उसे कुछ घंटों के लिए ड्यूटी से छूट दी जाए, लेकिन राजेश कुमार मीणा ने पीड़ित महिला सिपाही को यह कहकर भगा दिया कि यह परेशानी तुम्हे अकेली को नहीं है, सभी महिलाओं को होती है। जाकर अपनी ड्यूटी करो।

महिला सिपाही ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की

प्रभारी निरिक्षक की बात सुनने के बाद महिला सिपाही ने क्षुब्ध होकर अपने आवास पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। साथी महिला सिपाहियों ने उसे बचा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलते पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। महिला सिपाही के पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अकेली महिला सिपाही नहीं है, जो प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मीणा से परेशान है। पिछले 1 महीने से राजेश कुमार मीणा कोतवाली में तैनात सभी महिला सिपाहियों को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस मामले की जाचं कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+