बकरी को लगी चोट तो 108 डायल पर फोन कर बुला ली एंबुलेंस, वायरल हो रहा है वीडियो

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बकरी को चोट लगने पर युवक ने एंबुलेंस बुला लिया। सूचना मिलने पर एंबुलेंसी जब मौके पर पहुंची तो मरीज को देखकर एंबुलेंस अटेंडेंट भी हैरान रह गया। इसके बाद उसने बकरी को एंबुलेंस में ले जाने से मना करने लगा। इस दौरान युवक उससे भिड़ गया। पूरी कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

वीडियो हो रहा है वायरल

वीडियो हो रहा है वायरल

जनपद में उस समय अजीबोगरीब माहौल पैदा हो गया, जब दो पक्षों के आपसी झगड़े में घायल बकरी के इलाज के लिए एक युवक ने 108 डायल कर एंबुलेंस को बुला लिया। उसी समय एंबुलेंस के अटेंडेंट ने बातचीत का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विवाद में बकरी को लगी चोट

विवाद में बकरी को लगी चोट

मामला जनपद के कोतवाली ढोलना क्षेत्र के ग्राम हरिया ठेरा का है। यहां अनिल एवं दूसरे पक्ष के गमन सिंह का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। समीप ही एक ग्रामीण सुनील के घर पर उसकी बकरी बंधी थी। एक ईंट बकरी को लगी, जिससे वह बकरी घायल हो गई।

इलाज के लिए एंबुलेंस बुलाया

इलाज के लिए एंबुलेंस बुलाया

इसके बाद सुनील ने बकरी के इलाज के लिए 108 एंबुलेंस को बुला लिया। थोड़ी ही देर में गांव हरिया ठेरा में एंबुलेंस पहुंच गई। बकरी मालिक अनिल ने जिद करके एंबुलेंस में बकरी चढ़ा दी। एंबुलेंस के अटेंडेंट ने जब देखा कि एंबुलेंस को एक बकरी के लिए बुलाया गया है तो उसने पूरी बातचीत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+