यूपी: बंदर की घुड़की से डरकर भागा 11वीं का छात्र, छत से गिरकर हुई मौत
कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां 11वीं का छात्र देर रात अपनी घर की छत पर घूम रहा था। तभी वहां बंदर आ गया और छत पर घूम रहे छात्र को बंदर ने घुड़की दी। जिससे डरकर छात्र भागने लगा, जिससे वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र को इलाज के लिए जाते समय मौत हो गई।

मीडिया संस्थानों में छपी खबरों के मुताबिक, मामला कासगंज इलाके के मोहन गली का है। यहां किशोर अनुनय (15) पुत्र शशांक जैन रविवार रात करीब 10 बजे छत पर था। इस दौरान छत पर बंदर आ गए। बंदरों ने छात्र को घुड़की दी तो छात्र अपना बचाव करने के लिए भागा और मुड़ेर से नीचे गली में गिर गया। अनुनय की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
चीख सुनकर परिजन भी घर के बाहर निकल आए। लहूलुहान हालत में अनुनय को परिजन अस्पताल ले गए, जहां उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। रास्ते में घायल किशोर ने दम तोड़ दिया। बता दें कि अनुनय की मौत की खबर सुनते ही उसके स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया। बता दें कि अनुनय जेपी एकेडमी के कक्षा 11 का छात्र था। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
आगरा में भी आई थी ऐसी घटना सामने
बता दें कि कुछ दिनों पहली ऐसी ही एक घटना आगरा में सामने आई थी। यहां एक बंदर मां की गोद से उसके 12 दिन के बेटे को छीनकर ले गया और उसे मार डाला था। यह घटना उस समय हुई जब मां अपने बच्चे को दूध पिला रही थी। बंदर ने बच्चे की गर्दन में दांत गड़ा दिए, जिससे बच्चे की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications