सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- कार्ती चिदंबरम ने बंद कर दिए विदेश में कई खाते
नई दिल्लीः सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है कि कार्ती चिदंबरम ने कई विदेशी खातों को बंद कर दिया है और जो पैसे उनके अकाउंट में थे उन्हें ट्रांसफर कर दिया गया है। बता दें कार्ती ने पूुछताछ में बताया था कि उनका विदेश में सिर्फ एक ही अकाउंट है।सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि ये कार्ती के बयान का जिक्र करते हुए बताया कि ये तथ्य बिल्कुल अलग हैं।

बता दें, सीबीआई कार्ती चिंदंबरम के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर चुका है। आज सुप्रीम कोर्ट कार्ति इसी पर सुनवाई कर रहा है। चिदंबरम की विदेश में करीब 25 संपत्तियां हैं। सीबीआई ने कार्ती चिदंबरम पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एफआईपीबी की मंजूरी के लिए सेवा शुल्क लिया, उस वक्त उनके पिता पी चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे।
वहीं कोर्ट में कार्ती चिंदबरम के वकीलों ने बताया कि जब एफआईपीबी की मंजूरी गई थी उस समय कार्ती विदेश में था, इसलिए उन पर कोई मामला नहीं बनता है। कार्ती की ओर से कोर्ट में कहा गया था कि सीबीआई जांच के नाम पर उनके परिवार को प्रताड़ित कर रही है। कार्ती ने सारे आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है।
कार्ती के मुताबिक उनके परिवार की संपत्तियों का सारा ब्यौरा आयकर विभाग के पास है। अगर उनकी कोई भी संपत्ति विदेश में है तो सरकार उनके जब्त कर ले।












Click it and Unblock the Notifications