सुल्तान से प्रेरित कानपुर के पहलवान बहा रहे पसीना, सलमान की करते हैं पूजा
कानपुर। बॉलिवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान खान अपनी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में रीलीज उनकी फिल्म सुल्तान ने तकरीबन तीन सौ करोड़ की कमाई कर डाली। फिल्म में उन्होंने एक पहलवान की भूमिका निभायी है।

सुल्तान फिल्म में बतौर पहलवान सलमान खान की फिटनेस से ना सिर्फ देश के युवा बल्कि कानपुर के पहलवान भी प्रेरित हो रहे हैं। कानपुर के चंदू अखाड़ा के पहलवानों ने सलमान की फिटनेस से प्रेरित होकर खुद को सुडौल करने का निश्चय किया है।
चंदू अखाड़े के पहलवा खुद को सुडौल करने के लए जमकर पसीना बहा रहे हैं, वह अपनी शरीर को बेहतर आकार में लाने के लिए जमकर ना सिर्फ पसीना बहा रहे हैं बल्कि सलमान खान की तस्वीर की पूजा भी करते हैं।
अखाड़े में कई ऐसे खिलाड़ी देखे जा सकते हैं जिनका शरीर काफी बेडौल है और उनके पेट निकले हैं, ऐसे में खिलाड़ी सुल्तान फिल्म में सलमान खान की फिटनेस को देखने के बाद खुद को भी उनकी तरह करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications