कानपुर: घर में अकेला पाकर ससुर ने बहू से किया रेप, केस दर्ज
कानपुर। कानपुर देहात के अकबरपुर में एक महिला ने ससुर पर रेप और पति व ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ससुर पर रेप व धमकी और पति व अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

महिला ने तहरीर में बताया कि एक मार्च 2017 को उसकी शादी कानपुर के राकेश पुत्र सुशांत शुक्ला के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति कानपुर के किदवई नगर में एक ब्यूटी पार्लर में मेकअप आर्टिस्ट का काम करता था। खुद का सैलून खोलने के लिए उसने मायके से 10 लाख रुपए लाने का दबाव बनाया।
महिला ने बताया कि बीते 19 अगस्त को सास मंदिर गई थी। घर में अकेला पाकर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो बदनाम करने और उसके भाई की हत्या कराने की धमकी दी। डर की वजह से वह चुप रही और किसी से कुछ नहीं कहा। बाद में पति के साथ गाजियाबाद चली गई, वहां भी उसके साथ मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि पति गैर मर्दों से शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव डालता था। पति और ससुरालवालों के उत्पीड़न से परेशान होकर महिला मायके आ गई।












Click it and Unblock the Notifications