Kanpur: पति की हत्या के आरोपी भाइयों को जेल से छुड़ाने के लिए टंकी पर चढ़ी बहन, पुलिस ने उतारा नीचे
Kanpur News: कानपुर में पति के हत्यारे भाइयों को बचाने के लिए एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई और हाई वोल्टेज ड्रामा किया। महिला की मांग थी कि उसके भाइयों को जेल से छोड़ा जाए।

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला 70 फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। टंकी पर चढ़ी महिला अपने ही पति के हत्या के आरोप में जेल में बंद भाइयों को छुड़ाने की मांग कर रही थी।
महिला का कहना था कि अगर उसके भाइयों को पुलिस ने नहीं छोड़ा तो वह 70 फुट ऊंची टंकी से कूद जाएगी। वहीं, महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान महिला को नीचे उतारने के पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
रिपोर्ट्स के मुताबिर, कानपुर के गुजैनी थानाक्षेत्र में घंटों तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। हालांकि, पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद महिला को पानी की टंक से नीचे उतार लिया और उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
इस बाबत सहायक पुलिस आयुक्त (नौबस्ता) अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि महिला दादा नगर निवासी है, जिसकी पहचान अफसाना उर्फ आयशा (26) के रूप में हुई है। महिला का पति शकील कबाड़ का काम करता था। कुछ समय पहले शकील अचानक गायब हो गया और फिर वापस नहीं आया।
शकील की गुमशदगी की रिपोर्ट अफसाना की तरफ से लिखवाई गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफसाना ने आरोप लगाते हुए कहा था कि गुजैनी गांव के रहने वाले दो युवकों ने उसके पति शकील को करीब दो लाख का लोन कराया था। शकील उन दोनों के साथ 27 अप्रैल को बैंक जाने की बात बोलकर घर से निकले थे।
इसके बाद शकील आज तक घर नहीं लौटे। महिला ने बताया था कि जब दोनों युवकों से उस वक्त बात की तो उन लोगों ने उसे और उसके भाई अयूब और सलाम को धमकाकर अपने घर से भगा दिया था। इसके बाद इन्हीं दोनों के खिलाफ महिला ने 30 अप्रैल को तहरीर देकर पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस जांच के दौरान शकील की बाइक बरामद हुई थी। इसके बाद 2 मई को उसका शव फतेहपुर से मिला, जिसकी शिनाख्त उसकी पत्नी अफसाना ने की थी। इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए अफसाना के दोनों भाइयों अयूब और सलाम को उसकी पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
Recommended Video

यही नहीं, जहां पर शव मिला वहां लोगों ने भी अयूब और सलाम के मौजूद होने की पुष्टि की थी। इसी के चलते मंगलवार को अफसाना अपने भाइयों को बेगुनाह बताते हुए पानी की टंकी पर चढ गई और अपने भाइयों की गिरफ्तारी का विरोध जताने लगी।
सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि महिला ने दावा किया कि उसकी शिकायत कहीं नहीं सुने जाने के कारण वह पानी की टंकी पर चढ़ गई। एसीपी ने बताया कि दो घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद महिला को टंकी से नीचे उतारा जा सका। उसे उसकी शिकायतों का निवारण करने का आश्वासन दिया गया।
इसके बाद अफसाना को गोविंद नगर थाने भेज दिया गया। एसीपी पांडेय ने दावा किया कि महिला के भाई निर्दोष नहीं थे (जैसा कि उसके द्वारा दावा किया गया है) और पुलिस ने उनके खिलाफ ठोस सबूत एकत्र करने के बाद ही उन्हें गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications