शख्स बना हैवान: गौ माता को खूंटे से बांधकर बेरहमी से पीटा, Viral Video देख खौल उठा लोगों का खून
उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। Viral Video में एक शख्स गाय को खूंटे से बांधकर बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों का खून खौल उठा। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई। वही सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा लगातार इस वीडियो को शेयर किए जाने के साथ चाहिए तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। लोगों द्वारा आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। [Video अंत में है।]

यह वायरल वीडियो कानपुर जनपद के बर्रा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। बर्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला सुनील गाय पाल रखा है। पड़ोसियों द्वारा बताया गया कि रोजाना वह अपनी गायों को बेरहमी से पिटता है।
एक दिन वह गाय की पिटाई कर रहा था इसी दौरान उसके पड़ोसियों ने वीडियो बना लिया और वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह खूंटे से बंधी हुई गाय को बेरहमी से पीट रहा है। इस दौरान एक महिला उसे रोक रही है लेकिन वह उसकी भी बात नहीं मानता है।
देखें Video-
गाय के पैर में वह मोटे डंडे से वार करता है जिसके चलते गाय जमीन पर बैठ जाती है। उसके बाद भी वह शख्स उसे पिटता नजर आ रहा है। पड़ोसियों द्वारा वायरल हुआ वीडियो जब पुलिस से संज्ञान में पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications